{"_id":"6867dd0120d7c2c84b079129","slug":"two-pillars-of-badsala-bridge-damaged-20-thousand-population-of-10-villages-affected-una-news-c-93-1-una1002-158212-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बडसाला पुल के दो पिलर क्षतिग्रस्त, 10 गांवों की 20 हजार आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बडसाला पुल के दो पिलर क्षतिग्रस्त, 10 गांवों की 20 हजार आबादी प्रभावित
विज्ञापन
बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हुआ बड़साला पुल। जागरूक पाठक
उप मुख्यमंत्री और विभागीय अधिकारियों के आदेशों का भी नहीं दिखा असर
बरसात में क्षेत्र के ग्रामीणों को आठ किलोमीटर लगाना पड़ेगा लंबा चक्कर
विधायक ने दिया वैली ब्रिज बनाने का आश्वासन, किया अधिकारियों के साथ दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बडसाला गांव में बने पुल के दो पिलर बरसात के पानी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुल को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। दोपहिया वाहन भी ऊपर से नहीं जा सकते। लोगों को सात किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर धमांदरी होकर या तियूडी से होकर जाना पड़ रहा है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों विद्यार्थियों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डेढ़ वर्ष पूर्व एक पिलर की मरम्मत की गई और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा विभाग के अधीक्षण अभियंता समेत अन्य अधिकारियों ने भी दौरा किया था। मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों को तुरंत पिलरों को ठीक करने के आदेश दिए थे। उस समय के अधीक्षण अभियंता ने जल्द ही काम शुरू करने का आश्वासन भी दिया था लेकिन आज तक किसी ने भी कोई सुध नहीं ली। यह पुल 10 गांवों की 20 हजार आबादी के आवागमन का साधन है। बरसात शुरू हुई है और दो पिलर किसी भी समय गिर सकते हैं। अब पुल टूटने के कगार पर है तो रास्ता बंद कर दिया गया। 210 मीटर लंबे इस पुल के दो पिलर 90 प्रतिशत क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। थोड़े से सहारे पर ही खड़े हैं। ग्राम पंचायत प्रधानों बीना देवी, सुनीता देवी, आशादेवी, रजत कुमार, सौरभ कुमार, रामकुमार, नरेश कुमार, संदीप कुमार, जिला पार्षद निशा भुल्लर का कहना है कि पुल के बंद होने से तकलीफ तो जनता को ही होगी। 8 किलोमीटर अतिरिक्त लंबा रास्ता तय करके घर पहुंचना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद लखनपाल ने कहा कि इस समय तो बजट की कमी है। मौसम भी ठीक नहीं है। खड्ड में बाढ़ भी आई हुई है। जब मौसम ठीक होगा, फिर कार्य शुरू करेंगे। इसमें समय लग सकता है।
बाक्स्
कुटलैहड के विधायक विवेक शर्मा ने क्षतिग्रस्त बडसाला पुल का निरीक्षण किया। विवेक शर्मा ने पुल का जायजा लेकर कहा कि इस पुल की चौड़ाई कम है और हालत भी खराब है। पुल को चौड़ा किया जाएगा ताकि दो वाहन एक साथ गुजर सकें। काम चलाने के लिए इस पर लोहे का बेली ब्रिज बनाया जाएगा ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
धागा फैक्ट्री में बारिश का पानी घुसने से 8 करोड़ की क्षति
नंगल सालंगड़ी स्थित धागा फैक्ट्री में हुए नुकसान का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बढ़साला पुल को लगभग 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। नंगल सालंगड़ी में स्थित धागा फैक्ट्री में बारिश का पानी घुसने से करीब 8 करोड़ की क्षति हुई है। इसमें 150 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।