{"_id":"62d05f603b34a0095241724d","slug":"two-gynecologists-on-vacation-together-una-news-sml4152330196","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल के दो स्त्री रोग विशेषज्ञ अवकाश पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल के दो स्त्री रोग विशेषज्ञ अवकाश पर
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ओपीडी के बाहर बैठी माहिलाएं। संवाद
- फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में वीरवार को दो स्त्री रोग विशेषज्ञों के अवकाश पर होने के चलते महिला मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान जिले भर के दूर दराज के क्षेत्रों से जांच के लिए पहुुंचीं महिलाओं को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा।
अस्पताल में मौजूद तीसरी स्त्री रोग विशेषज्ञ की अधिकतर मरीजों को जानकारी न होने के कारण भी कई मरीज मायूस होकर लौट गए। क्षेत्रीय अस्पताल में वीरवार को दो स्त्री रोग विशेषज्ञों की ओपीडी पर ताले लटके रहे। अस्पताल में मौजूदा समय में तीन स्त्री रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देते हैं। ऐसे में दो स्त्री रोग विशेषज्ञों के अवकाश पर जाने के कारण महिला मरीजों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
बता दें कि हाल ही में क्षेत्रीय अस्पताल में तीसरी महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है, लेकिन इसकी जानकारी न होने से मरीज बंद पड़ी ओपीडी के बाहर ही चिकित्सकों का इंतजार करते रहे। क्षेत्रीय अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ गायनी ओपीडी के बाहर ही रहती है। ऐसे में अवकाश पर गए चिकित्सकों के पास जिन मरीजों का उपचार चल रहा है, वे मायूस होकर घर लौट गए। इसके अलावा कुछ मरीजों ने अस्पताल में हाल ही में तैनात हुई स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास अपना उपचार करवाया।
विज्ञापन
इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन शर्मा ने कहा कि अस्पताल में वीरवार को दो स्त्री रोग विशेषज्ञ अवकाश पर रहे, जबकि तीसरे स्त्री रोग विशेषज्ञ ने अपनी ओपीडी में सेवाएं दीं।
आपातकाल में जाना पड़ा निजी अस्पताल
जिले के कुठेड़ा क्षेत्र से हरीश कुमार अपनी गर्भवती पत्नी की सेहत खराब होने पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचे। ऐसे में जिस स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास उन्हें दिखाना था उस ओपीडी में ताला लटका होने के कारण उन्हें आनन-फानन निजी अस्पताल में जाना पड़ा।