Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two accused caught cutting Khair trees from government land

Una News: सरकारी भूमि से खैर के पेड़ काटते दो आरोपी काबू

Mon, 05 Aug 2024 03:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 05 Aug 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Two accused caught cutting Khair trees from government land
दौलतपुर चौक, ऊना। वन परिक्षेत्र भरवाईं के अंतर्गत गांव जोह में सरकारी भूमि से 14 पेड़ काटने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने चोरों को रंगे हाथों पकड़ा और खैर की लकड़ी को बरामद की।
विज्ञापन

इस पकड़ी लकड़ी की कीमत करीब 4 लाख 85 हजार 616 रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपितों को वन विभाग की टीम ने पकड़कर दौलतपुर चौकी में लिखित शिकायत सहित सौंप दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजीव कुमार उर्फ बंटी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, वन खंड अधिकारी सचिन कुमार के नेतृत्व में पांच वनरक्षक अनु अग्निहोत्री, अंकित, राकेश कुमार, नरेंद्र कुमार व अजय कुमार की टीम ने इस वन माफिया का पर्दाफाश किया। दरअसल पिछले क़ई दिनों से ये लोग जंगल मे कटान कर रहे थे और जिसमें कुछ कटान वैध रूप में था और कुछ अवैध कटान हो रहा था। इसी दौरान ये लोग सरकारी भूमि से अवैध कटान भी कर रहे थे।
विज्ञापन

दोनों आरोपियो में से एक की पहचान वन विभाग ने पहले ही कर ली और रोजाना उसकी रैकी की जा रही थी। रविवार को भी घर से आरोपी पहले अपने ठेकेदार के पास गया और उसके बाद ये सीधा अपने दूसरे साथी के साथ खैर कटाने लगा। उसी समय वन विभाग की टीम ने दबिश देकर इन दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के पास सौंप दिया। सरकारी भूमि से खैर चोरी करने का मुख्य सरगना एक स्थानीय निवासी बताया जा रहा है जो कि लंबे समय से वनों में अवैध रूप से पेड़ कटान कर रहा है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है, जल्द ही इस पूरे मामले से पर्दा उठ सकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीपीओ वसुधा सूद ने वताया कि पुलिस ने इस कटान के मुख्य सरगना राजीव उर्फ बंटी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बॉक्स

बीओ और पांच वन रक्षकों की टीम ने दो आरोपियों को सरकारी भूमि से पेड़ काटते हुए पकड़ा है। लंबे समय से इन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही थी। इस मामलें में इन दोनों के इलावा और लोग भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल एक लिखित शिकायत के साथ मामला पुलिस को सौंप दिया गया है।

किशोरी लाल, रेंजर भरवाई रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed