फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tree fell on house and temple in Dohgi, family sleeping inside narrowly escaped

Una News: डोहगी में मकान और मंदिर पर गिरा पेड़, अंदर सो रहा परिवार बाल-बाल बचा

Wed, 12 Jun 2024 03:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 12 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on house and temple in Dohgi, family sleeping inside narrowly escaped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा(ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के ऊना हमीरपुर नेशनल हाइवे के साथ लगते डोहगी पंचायत में एक पेड़ की दो बड़ी शाखाएं मकान और मंदिर पर गिर गईं। इससे मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार दोपहर जिस समय यह घटना हुई, उस समय घर में एक महिला व दो बच्चे सो रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पीडि़त परिवार की सदस्य सोनिका पत्नी दिवंगत मुरारी लाल तथा उसके छोटे-छोटे दो बच्चे अंदर सो रहे थे। मकान पर तेज धमाका होने पर तीनों लोग घबराकर चिल्लाते बाहर निकले। सोनिका दिहाड़ी मजदूरी करके अपना व बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। इस घटना पर स्थानीय पंचायत के उपप्रधान राजेश शर्मा ने बताया कि उक्त परिवार काफी गरीब है। इस मामले पर स्थानीय प्रशासन व सरकार से पीडि़त परिवार के सदस्यों की सहायता करने की गुहार लगाई है। इस मामले पर कुटलैहड़ ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी। उपमंडल बंगाणा के तहसीलदार अमित शर्मा का कहना है कि हलके के पटवारी तथा कानूनगो को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed