{"_id":"6626d3cbdaaeea3a2f019694","slug":"tree-fallen-on-house-removed-after-administrations-intervention-una-news-c-93-1-una1002-122566-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रशासन के दखल के बाद हटाया मकान पर गिरा पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रशासन के दखल के बाद हटाया मकान पर गिरा पेड़
Tue, 23 Apr 2024 02:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
कुठेड़ा जसवालां में प्रशासन के दखल के बाद हटाया गया आम का गिरा पेड़। संवाद
राजस्व अधिकारी करेंगे नुकसान का आकलन
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के कुठेड़ा जसवालां गांव में आफत बनकर एक घर पर गिरे आम के पेड़ को मकान से उठाने के लिए प्रशासनिक कसरत शुरू हुई है। एसडीएम सौमिल गौतम के प्रयासों से वन विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम सोमवार सुबह पीड़ित परिवार के घर पहुंची और मकान पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू हुआ। वहीं, एसडीएम सौमिल गौतम ने राजस्व अधिकारियों को भी पीड़ित परिवार को इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा है।
कुठेड़ा जसवालां गांव की आशा देवी के घर के साथ खतरा बनकर मंडरा रहे आम के पेड़ को कटवाने के लिए कई जगह गुहार लगाती रही, लेकिन एसडीएम द्वारा आम का पेड़ काटने की अनुमति प्रदान करने के बावजूद संबंधित महकमे ने समय पर आम के पेड़ को नहीं काटा। इसी बीच आए तूफान में आम का पेड़ जड़ों समेत उखड़कर आशा देवी के घर व पशुशाला पर गिर गया, जिससे पशुशाला के ध्वस्त होने के साथ मकान भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आम का पेड़ गिरने के बावजूद संबंधित महकमे लापरवाही बरतते दिखाई दिए। मीडिया में यह मामला सुर्खियां बनने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया और आम के पेड़ को घर के ऊपर से हटाने के लिए एसडीएम सौमिल गौतम ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने न सिर्फ वन विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत की, बल्कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी वन विभाग की मदद करने को कहा, जिस पर सोमवार को भीमकाय आम के पेड़ को घर के ऊपर से हटाने का काम शुरू हुआ। इसके बाद अब राजस्व विभाग के अधिकारी आम का पेड़ गिरने से हुए नुकसान का आकलन कर नक्शा रिपोर्ट बनाएंगे। एसडीएम सौमिल गौतम ने बताया कि आम का पेड़ मकान से हटा दिया गया है।