फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Traffic on the National Highway was blocked for an hour to demand the suspension of a doctor.

Una News: चिकित्सक के निलंबन की मांग पर एक घंटे एनएच पर किया चक्का जाम

Sun, 11 Oct 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 11 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic on the National Highway was blocked for an hour to demand the suspension of a doctor.
ऊना के लालबत्ती चौक पर मृतिका की गाड़ी रोक परिजनो व ग्रामीणो ने किया चक्का जाम ।संवाद सोहन चौधर
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में बीते शुक्रवार को जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में शनिवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने महिला चिकित्सक के निलंबन की मांग को लेकर एक घंटे तक चक्का जाम किया। टांडा मेडिकल कॉलेज से शव पहुंचते ही गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

उन्होंने लाल बत्ती चौक पर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन कर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रखा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान परिजन महिला चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उसे निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए लाल बत्ती चौक पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने मांग की कि महिला चिकित्सक को निलंबित करने की कार्रवाई लिखित में की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की ओर से निलंबन की मांग संबंधी पत्र उच्च अधिकारियों को भेजने का लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद करीब एक घंटे से जारी चक्का जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो सका। गौरतलब है कि शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उपचार में लापरवाही के आरोप लगाते हुए रोष जताया था।

चक्का जाम के दौरान मृतका के परिजनों ने कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा को खरी खोटी सुनाई।
परिजनों ने कहा कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ऊना पहुंचने से पहले विधायक को फोन पर ऊना पहुंचने की जानकारी दी। जिस पर विधायक ने कहा कि वह भी ऊना पहुंच रहे हैं लेकिन ऊना पहुंचने पर भी विधायक नहीं आए। चक्का जाम पर बैठे परिजनों ने शाम 4:30 बजे से लेकर 5:30 बजे तक जमकर नारेबाजी की।

ऊना के लालबत्ती चौक पर मृतिका की गाड़ी रोक परिजनो व ग्रामीणो ने किया चक्का जाम ।संवाद सोहन चौधर

ऊना के लालबत्ती चौक पर मृतिका की गाड़ी रोक परिजनो व ग्रामीणो ने किया चक्का जाम ।संवाद सोहन चौधर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed