फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Technical hurdle for Gobind Sagar Lake cruise; tender postponed as BOQ remains unopened.

Una News: गोबिंद सागर झील में क्रूज की राह में तकनीकी रोड़ा, बीओक्यू नहीं खुलने से टेंडर टला

Sun, 11 Oct 2026 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 11 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Technical hurdle for Gobind Sagar Lake cruise; tender postponed as BOQ remains unopened.
ऊना। गोबिंद सागर झील में क्रूज और वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने की योजना टेंडर प्रक्रिया के दौरान वेबसाइट में आई तकनीकी दिक्कत के कारण आगे नहीं बढ़ पाई। ऑनलाइन टेंडर भरते समय बिल ऑफ क्वांटिटीज (बीओक्यू) नहीं खुला। इसकी शिकायत टेंडर के लिए आवेदन करने वाले एक आवेदक ने कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी ऊना से की। इसके बाद सोसायटी ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) को समस्या से अवगत करवाया और इसका समाधान के लिए कहा गया। तकनीकी खामी दूर नहीं होने के चलते कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसायटी, ऊना ने टेंडर की प्रक्रिया को दोबारा से शुरू किया है। अब तकनीकी टेंडर 13 अक्तूबर को खोले जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सोसायटी ने इसस पहले भी क्रूज चलाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें तीन कंपनियों ने भाग लिया था लेकिन तीनों में से एक भी कंपनी टेंडर की शर्ताें को पूरा नहीं कर पाई। ऐसे में सोसायटी ने टेंडर की शर्ताें में बदलाव कर इसकी प्रक्रिया दूसरी बार शुरू की है। पहली बार के टेंडर में कंपनी की नेट वर्थ 50 कराेड़ की शर्त रखी गई थी। जिसमें बदलाव कर अब इसे 25 करोड़ रुपये कर दिया गया है। अब तकनीकी खामी के पेच से इसमें देरी हो रही है।
विज्ञापन


15 साल के लिए दिया जाना है संचालन का जिम्मा
कुटलैहड़ के अंदरोली में गोबिंद सागर झील के किनारे वॉटर स्पोर्ट्स और हॉस्पिटैलिटी गतिविधियां शुरू करने की योजना है। इसके तहत क्रूज संचालन के साथ पर्यटकों के लिए रात ठहरने की सुविधा विकसित करने का प्रस्ताव है। योजना के अनुसार, चयनित ऑपरेटर को 15 साल के लिए इन गतिविधियों के संचालन का लाइसेंस दिया जाना है। इससे पर्यटकों को झील में सैर, जलक्रीड़ा और पानी के बीच ठहरने का अनुभव उपलब्ध करवाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के दौरान कुछ तकनीकी खामी पेश आई है। इसे लेकर एनआईसी को भी अवगत करवाया गया। समस्या का सदाधान न होने पर अब टेंडर प्रक्रिया को नए सिरे से शुरू किया गया है।
- इशांत जसवाल, एडीसी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed