फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Damaged section of Ghaluwal-Jhaleda bridge repaired.

Una News: घालूवाल-झलेड़ा पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की हुई मरम्मत

Sun, 11 Oct 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 11 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Damaged section of Ghaluwal-Jhaleda bridge repaired.
ऊना। ऊना-होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घालूवाल-झलेड़ा के बीच स्वां नदी पर बने पुराने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर दी गई है। दो स्पैन के जोड़ के बीच कंकरीट और तारकोल उखड़ने से बने खोखले हिस्से में एनएच विभाग ने भराव कर उसे सामान्य किया है।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर को संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला समाचार पत्र में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद एनएच विभाग हरकत में आया और पुल की मरम्मत करवाई। इससे पहले पुल के दो स्पैन के बीच कंकरीट और तारकोल की परत उखड़ने से अंदर लगे लोहे के गार्डर दिखाई देने लगे थे।
विज्ञापन

खाली हुए हिस्से से गुजरते समय बड़े वाहनों को झटके लग रहे थे। इससे वाहन चालकों को पुल की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही थी। पुल पर लगातार बढ़ते यातायात के बीच क्षतिग्रस्त हिस्सा हादसे की आशंका बढ़ा रहा था। अब विभाग की ओर से तारकोल और कंकरीट से मरम्मत किए जाने के बाद वाहन चालकों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच विंग के एसडीओ राजेश शर्मा ने बताया कि घालूवाल-झलेड़ा पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करवा दी गई है। नए पुल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है और कुछ दिनों के भीतर काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed