{"_id":"6acaa0262bed6ce62206501c","slug":"accused-who-snatched-a-womans-chain-in-santoshgarh-and-fled-arrested-in-up-una-news-c-93-1-una1002-209216-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: संतोषगढ़ में महिला की चेन छीनकर भागा आरोपी यूपी से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: संतोषगढ़ में महिला की चेन छीनकर भागा आरोपी यूपी से गिरफ्तार
Sun, 11 Oct 2026 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ क्षेत्र में एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागे आरोपी को संतोषगढ पुलिस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय कुमार उर्फ बबलू निवासी गांव अहमदगढ़, डाकघर घिंगहाना, तहसील केहराना, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 अक्तूबर 2026 की शाम संतोषगढ़-मैहतपुर वाया छतरपुर टांडा रोड पर पेश आई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम के समय दो अज्ञात बाइक सवार उसकी माता जी के गले से सोने की चेन छीनकर मौके से भाग गए। अचानक हुई इस वारदात के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस चौकी संतोषगढ़ के प्रभारी एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय कुमार उर्फ बबलू को उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव अहमदगढ़ से गिरफ्तार किया है। मामले में जांच जारी है।