फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Top student honored in class 10th result

दसवीं के परिणाम में अव्वल विद्यार्थी सम्मानित

Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Top student honored in class 10th result
ऊना। बीते मंगलवार को घोषित सीबीएसई के 10वीं के परिणाम में वशिष्ठ पब्लिक स्कूल का परिणाम शानदार रहा। वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के 14 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इस परिणाम की खुशी में 10वीं कक्षा के टॉपर छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मान देने के लिए स्कूल में आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभी अभिभावकों ने कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में भी स्कूल प्रबंधन व टीचिंग स्टाफ के प्रयासों को सराहा और बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय दिया। स्कूल की टॉपर श्रेया मित्तल ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। श्रेया मित्तल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन

94 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रही छात्रा रिधि प्रभाकर ने कहा कि वह मर्चेंट नेवी में जाना चाहती है। 93 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय रही अकाशी सिंह ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती है और सानिया मित्तल इंजीनियर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने परिणाम को बच्चों की मेहनत और लगन का नतीजा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed