फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three youths of Hamirpur caught with chitta

Una News: चिट्टे के साथ हमीरपुर के तीन युवक काबू

Tue, 23 Apr 2024 02:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 23 Apr 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Three youths of Hamirpur caught with chitta
बंगाणा (ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के तहत बौल में पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को चिट्टे के साथ काबू किया है। आरोपियों की पहचान नितिन बनियाल, अमन शर्मा व आशीष कुमार निवासी बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नशीला पदार्थ रखने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार तडक़े बंगाणा पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने ऊना की ओर से आ रही एक कार को रोक चेकिंग की। पुलिस को देख कार सवार तीनों युवक सहम गए। गाड़ी के चालक को कागजात दिखाने को कहा। डैशबोर्ड से खोलते ही एक पॉलीथिन नीचे गिर गया। पोलीथीन में पुलिस को 4.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान तीनों युवकों की पहचान हमीरपुर के नितिन बनियाल, अमन शर्मा और आशीष कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed