फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three-year celebration will become a thorn in the throat of the Congress government: Satti

तीन साल का जश्न कांग्रेस सरकार के गले की बनेगा हड्डी : सत्ती

Thu, 11 Dec 2025 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
Three-year celebration will become a thorn in the throat of the Congress government: Satti
बोले, कांग्रेस सरकार के तीन साल में समाज का हर वर्ग दुखी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सदर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार का तीन साल का जश्न उनके गले की हड्डी बनेगा। इस जश्न को मनाने के लिए मनरेगा मजदूरों तक को ले जाया गया है। आरोप लगाया कि ऐसी जगह पर जश्न मनाया जा रहा है, जहां पर अभी भी आपदा से प्रभावित लोग नहीं उभरे हैं। वर्तमान की कांग्रेस सरकार से समाज का हर वर्ग दुखी है। बेरोजगार युवा, महिला, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी हर वर्ग वर्तमान की कांग्रेस सरकार के तीन साल के कार्यकाल में पिसकर रह गया है। प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का तीन साल का कार्यकाल फ्लॉप रहा है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जहां सरकार ने सड़क टूटी होने का हवाला देकर बस सुविधा बंद रखी है और आज अपने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ऐसे इलाकों में बसें भेज कर लोगों को ले जाया गया है। बेहतर होता अगर सरकार आपदा प्रभावितों के लिए सड़कें बहाल करती, पेयजल की योजनाओं को सुचारु कर देती और विकास कार्य को आगे बढ़ाती। ऐसा करते तो सम्मेलन से कांग्रेस 2027 के चुनाव को लेकर अपनी नींव रख सकती थी। लेकिन, वर्तमान की सरकार ऐसा न करके हर मोर्चे पर फ्लॉप साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed