{"_id":"6ac2a3657a901dbc860a6d3c","slug":"government-should-soon-fill-vacant-principal-posts-in-schools-rajan-una-news-c-93-1-una1026-208376-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पद जल्द भरे सरकार : राजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पद जल्द भरे सरकार : राजन
Mon, 05 Oct 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। स्कूल लेक्चरर संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने दिवाली पर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) देने की घोषणा का स्वागत किया है।
साथ ही उन्होंने प्रदेश के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त चल रहे प्रधानाचार्यों के करीब 400 पदों को जल्द भरने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
राजन शर्मा ने कहा कि प्रधानाचार्यों के पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण विद्यालयों के प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पद भरने से स्कूलों के संचालन में सुविधा होगी और लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। कई शिक्षक बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिससे उनमें निराशा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि त्योहार के समय डीए मिलने से कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक राहत मिलेगी। सरकार कर्मचारियों के लंबित डीए, एरियर और अन्य जायज मांगों पर भी जल्द सकारात्मक निर्णय ले। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ देने के सरकार के निर्णय को कर्मचारी वर्ग हमेशा याद रखेगा। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर भी शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।