{"_id":"696a4c037695a696e80cbe98","slug":"three-injured-in-road-accident-one-referred-to-pgi-una-news-c-93-1-una1002-178509-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सड़क हादसे में तीन घायल, एक पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सड़क हादसे में तीन घायल, एक पीजीआई रेफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत ख्वाजा बसाल क्षेत्र में वीरवार शाम को सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर टक्कर मारने के आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष खन्ना निवासी वार्ड-7, ऊना ने शिकायत में बताया कि वीरवार शाम के समय ख्वाजा बसाल में होंडा शोरूम के पास कार चालक बंटी निवासी लोअर बसाल जिला ऊना ने लापरवाही व तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए सडक पार कर रहे युवक सचिन शर्मा निवासी मवा कोहलां तहसील घनारी जिला ऊना व गुरप्रीत सिंह निवासी धदयाल को टक्कर मार दी। हादसे में सचिन शर्मा, गुरप्रीत सिंह व बंटी तीनों को चोटें आई। घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से सचिन शर्मा को आगामी उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।