{"_id":"6acbe4f7cfd16f8c3a054a0a","slug":"three-accused-arrested-for-snatching-chains-and-earrings-from-women-una-news-c-93-1-una1002-209402-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: महिलाओं से चेन-बालियां छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: महिलाओं से चेन-बालियां छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 12 Oct 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
अंब, संतोषगढ़ और दियोली की वारदातें सुलझीं, पांच दिन के रिमांड पर भेजे
दो आरोपी पंजाब से पकड़े, तीसरा शामली से गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। जिला पुलिस ने महिलाओं से सोने की चेन और बालियां छीनने की तीन वारदातों को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद तीनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपियों से छीने गए आभूषणों की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार, तीन अक्तूबर को अंब थाना क्षेत्र के स्तोथर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने महिला की सोने की चेन और सिंगी छीन ली थी। पांच अक्तूबर को संतोषगढ़ में महिला की चेन झपटी गई, जबकि सात अक्तूबर को गगरेट थाना क्षेत्र के दियोली में स्कूटी सवार युवकों ने महिला की बालियां छीन ली थीं।
पुलिस की साइबर सेल, स्पेशल सेल और संबंधित थाना प्रभारियों की संयुक्त टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान की। संतोषगढ़ चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार की टीम ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले के अहमदगढ़ निवासी संजय कुमार उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, वह स्तोथर और संतोषगढ़ की वारदातों में शामिल था।
विज्ञापन
वहीं, गगरेट थाना प्रभारी एसआई रमेश कुमार की टीम ने दियोली की वारदात में कथित संलिप्तता के आरोप में कांगड़ा जिले की जसवां तहसील के बरनाली निवासी शिव कुमार और रिड़ी निवासी अनुराग चौधरी को पंजाब से गिरफ्तार किया।
एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से आभूषणों की बरामदगी और अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।