फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Government should soon clear pending DA arrears and medical bills: Association

लंबित डीए एरियर और मेडिकल बिल जल्द चुकाए सरकार : संघ

Mon, 12 Oct 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 12 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Government should soon clear pending DA arrears and medical bills: Association
दीपावली से पहले डीए देने की घोषणा का स्वागत, प्रधानाचार्यों के रिक्त पद भरने की भी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते (डीए), एरियर और मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से दीपावली से पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी।
राजन शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के डीए एरियर और मेडिकल बिल लंबे समय से लंबित हैं। सरकार को इनका प्राथमिकता के आधार पर भुगतान करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार लेक्चरर संघ की लंबित मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय लेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने के लिए सरकार के प्रति कर्मचारी आभारी हैं। कर्मचारियों की अन्य जायज मांगों को पूरा करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। राजन शर्मा ने एमसी के 761 प्रवक्ताओं के लिए एलडीआर नीति बनाने की पहल का भी स्वागत किया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल लेक्चरर संघ के राज्य प्रधान अजय नेगी और प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने स्कूलों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पद जल्द भरने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि संघ की लंबे समय से लंबित मांगों, महंगाई भत्ते के एरियर और स्कूल शिक्षा बोर्ड से जुड़े मामलों का भी शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। संघ ने उम्मीद जताई कि सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर जल्द निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed