फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Haridwar-Amb Andaura train arrived in Una with a delay of 58 minutes.

Una News: हरिद्वार-अंब अंदौरा ट्रेन 58 मिनट देरी से पहुंची ऊना

Mon, 12 Oct 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 12 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The Haridwar-Amb Andaura train arrived in Una with a delay of 58 minutes.
वंदे भारत 15 और गांधीनगर-दौलतपुर चौक ट्रेन 21 मिनट लेट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरिद्वार से अंब अंदौरा के बीच चलने वाली ट्रेन रविवार को 58 मिनट देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे है, लेकिन यह दोपहर 1:28 बजे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। रविवार को ऊना रेलवे स्टेशन पर अन्य ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं। वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 15 मिनट और गुजरात के गांधीनगर से दौलतपुर चौक के बीच चलने वाली ट्रेन 21 मिनट देरी से पहुंची।
वंदे भारत एक्सप्रेस के ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:36 बजे है, लेकिन रविवार को यह ट्रेन सुबह 10:51 बजे पहुंची। वहीं, गांधीनगर से दौलतपुर चौक के बीच चलने वाली ट्रेन के स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 11:23 बजे निर्धारित है, यह ट्रेन सुबह 11:44 बजे पहुंची।
विज्ञापन

रविवार को तीनों ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को निर्धारित समय से अधिक इंतजार करना पड़ा। बता दें कि शनिवार को भी करीब चार ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed