फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   68 students at IIIT understood the role of artificial intelligence.

Una News: ट्रिपल आईटी में 68 विद्यार्थियों ने समझी कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका

Mon, 12 Oct 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 12 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
68 students at IIIT understood the role of artificial intelligence.
केवी हमीरपुर के विद्यार्थियों ने प्रयोगशालाओं का किया दौरा, अंतरिक्ष विज्ञान की भी ली जानकारी
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा और करियर विकल्पों से हुए रूबरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के 68 विद्यार्थियों और चार संकाय सदस्यों के लिए आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा, करियर के विकल्पों और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उभरते क्षेत्रों से परिचित करवाना रहा।
पहले सत्र में डॉ. निष्ठा हुड्डा ने विद्यार्थियों को संस्थान की जानकारी देने के साथ बारहवीं कक्षा के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने दैनिक जीवन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की बढ़ती भूमिका पर भी चर्चा की। इसके बाद विद्यार्थियों ने संस्थान की भौतिकी और रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं का दौरा किया। यहां उन्होंने विभिन्न प्रयोगों और विद्यार्थियों की ओर से तैयार परियोजनाओं को देखा तथा व्यावहारिक शिक्षा के बारे में जाना।
विज्ञापन

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह के अवसर पर संस्थान के एस्ट्रल एस्ट्रोनॉमी क्लब ने अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान पर सत्र आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और खगोल विज्ञान की बुनियादी अवधारणाओं से परिचित करवाया गया। इससे उन्हें ब्रह्मांड के बारे में अपनी जिज्ञासा बढ़ाने और वैज्ञानिक खोज की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्यक्रम ट्रिपल आईटी ऊना की आउटरीच कार्यक्रम टीम ने फैकल्टी समन्वयक डॉ. शोनल चौकसी के मार्गदर्शन और छात्र स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजित किया। संस्थान के निदेशक प्रो. मनीष गौर और कुलसचिव डॉ. रवि सैनी का भी इस पहल को प्रोत्साहन और संस्थागत सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed