फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thousands of devotees offered water on the fourth Monday, pagoda echoed with Har Har Shambhu

Una News: चौथे सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने चढ़ाए जल, हर-हर शंभू से गूंजा शिवालय

Mon, 07 Aug 2023 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees offered water on the fourth Monday, pagoda echoed with Har Har Shambhu
बंगाणा (ऊना)। सावन माह के चौथे सोमवार को जिले के प्रसिद्ध शिवबाड़ी, बनौड़े महादेव, ध्यूंसर सदाशिव, महादेव मंदिर कोटला कलां में दिनभर श्रद्धालुओं का जमघट लगा रहा। श्रद्धालुओं ने शिवालयों हर-हर महादेव और हर-हर शंभू के उद्घोष के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। लोगों ने फूल, बेलपत्र, धतूरा, दूध, जल शिवलिंग पर अर्पित किया। इस दौरान श्रद्धालु एक दूसरे को सावन माह की बधाई देते हुए भी दिखे।
विज्ञापन

ध्यूंसर सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में रविवार रात और सोमवार दिनभर शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए भक्तों की काफी भीड़ देखी गई। मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि रविवार शाम को मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में भक्त इकट्ठे हो गए। मंदिर में चौथी रविवार संध्या पर पंजाब के गायक मोहित एंड पार्टी ने भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया। वहीं रविवार रात 12 बजे से ही श्रद्धालु शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए कतारबद्ध खड़े हो गए। हालांकि मंदिर कमेटी ने निर्णय लिया कि शाम को सूरज ढलने के बाद अलौकिक शिवलिंग पर जल चढ़ाना वर्जित है। ऐसे में रात के समय भक्त बिना जल चढ़ाए भगवान का आशीर्वाद ले सकते हैं। सोमवार सुबह पांच से देर शाम तक हजारों भक्तो ने शिवलिंग पर चल चढ़ाकर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सुखदेव सिंह, रघुबीर संगम, सोहन सिंह, जसबीर सिंह, कमला देवी, विपन साजन, केशवानंद शर्मा, आदि सेवादारों ने विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इसी प्रकार गगरेट क्षेत्र के प्राचीन द्रोण शिव मंदिर में सोमवार सुबह से ही शिव भक्तों की कतार लगनी शुरू हुई और यह सिलसिला पूरा दिन चलता है। शिवबाड़ी मंदिर के मुख्य पुजारियों अजय शर्मा और अश्वनी शर्मा के अनुसार सावन माह में हर सोमवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसमें पंजाब के श्रद्धालु भी शामिल हैं। बनौड़े महादेव और महादेव मंदिर कोटला कलां में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
खीर और मालपुडे का लगाया लंगर
ध्यूंसर सदाशिव मंदिर में सावन माह के उपलक्ष्य में तलमेहड़ा, बडोआ खैरियां रौनखर के युवाओं ने मिलकर हर वर्ष की तरह इस बार भी रविवार तथा सोमवार को खीर तथा मालपुडों का लंगर लगाया। इसमें सैकड़ों भक्तजनों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन करने वाले वन विभाग के बीओ तिलक राज शर्मा, बीर सिंह, रवि शर्मा, अमनदीप, अंकु, राहुल, अमित सहित अन्य युवाओं ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed