फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   This time the Zila Parishad elections became a matter of credibility for the Congress MLAs.

Una News: इस बार जिला परिषद चुनाव कांग्रेस विधायकों के लिए बना साख

Fri, 10 Apr 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 10 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
This time the Zila Parishad elections became a matter of credibility for the Congress MLAs.
ऊना। संशोधित जिला परिषद के रोस्टर ने उपमुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र का सियासी समीकरण बदलकर रख दिया है। वहीं ऊना जिला में इस बार का जिला परिषद चुनाव कांग्रेस विधायकों के लिए साख बन गया है। चार बार के जिला परिषद के चुनावों में भाजपा का दबदबा रहा है। इस बार देखना यह बाकी होगा कि सत्तासीन कांग्रेस सरकार और विधायक इस बार के चुनावों में किस तरह की बिसात बिछाते हैं।
विज्ञापन

वहीं कई वार्ड महिलाओं और अन्य वर्ग के लिए आरक्षित होने से सियासी संतुलन बिगड़ गया है। चुनाव लड़ने वालों की उम्मीद पर पूरी तरह से पानी फिर गया है। अगर बात हरोली जिला परिषद वार्ड की करें तो पहले यह वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित था लेकिन संशोधित रोस्टर जारी होने के बाद अब यह वार्ड अनारक्षित घोषित किया गया है। इसी तरह से दुलैहड़ जो पहले अनारक्षित था, वह अब महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह से पंजावर जिला परिषद वार्ड जो पहले महिला के लिए आरक्षित था, वह संशोधित रोस्टर जारी होने के बाद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। कुल मिलाकर बाथू जिला परिषद वार्ड ही ओबीसी महिला के लिए पहले और वर्तमान में आरक्षित रहा है। बाकी वार्डों में उथल-पुथल होने से उपमुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद का चुनाव लड़ने वालों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। अब देखना यह बाकी है कि जारी किए संशोधित जिला परिषद के रोस्टर के बाद दोनों राजनीतिक दलों की ओर से किस-किस उम्मीदवार को किस वार्ड से उतर जाता है, इस ओर सब की निगाहें टिकी हुई है। वर्तमान में ऊना जिले में जिला परिषद के 17 वार्ड हैं और 17 में से ही नौ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं और आठ वार्ड पुरुषों के लिए है। अब देखना यह बाकी है कि संशोधित जिला परिषद के रोस्टर की जारी होने के बाद भाजपा और कांग्रेस किस किस वार्ड से किस अपने चेहते उम्मीदवार को उतरती है। जिस दल के प्रत्याशी ज्यादा जीतकर आते हैं, संभवत: उसी दल का जिला परिषद का अध्यक्ष बनेगा।
विज्ञापन




संशोधित जिला परिषद वार्डों का आरक्षण विवरण
ऊना जिले के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड धनेत और कुठेड़ा खैरलां में अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित की गई है। वहीं भंजाल लोअर और मुबारिकपुर जिला परिषद वार्ड में अनुसूचित जाति के लिए सीट आरक्षित रहेगी। जिला परिषद वार्ड पंजावर और बाथू में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित रहेगी। वहीं, ठठल जिला परिषद वार्ड में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित है। चताड़ा, रायपुर सहोड़ा, दुलैहड़, लठियाणी और चलेट जिला परिषद वार्डों में महिला सीट रहेगी। हरोली, देहलां अपर, सोहारी, टक्का और अम्बोटा जिला परिषद वार्डोें में अनारक्षित सीट घोषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





आरक्षण का विवरण वर्ष-2026 संशोधन से पहले


धनेत से अनुसूचित जाति महिला, कुठेड़ा खैरला अनुसूचित जाति महिला, भंजाल लोअर अनुसूचित जाति, मुबारिकपुर अनुसूचित जाति,
हरोली अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, बाथू अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, ठठल अन्य पिछड़ा वर्ग, लठियाणी महिला, चलेट महिला, देहलां अपर
महिला, पंजावर महिला, सोहारी महिला, टक्का अनारक्षित, चताड़ा अनारक्षित, अम्बोटा अनारक्षित, रायपुर सहोड़ा अनारक्षित, दुलैहड़
अनारक्षित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed