फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Thieves broke the locks of two houses in Raipur Sahoda.

Una News: रायपुर सहोड़ा में चोरों ने दो घरों के तोड़े ताले

Tue, 10 Mar 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 10 Mar 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of two houses in Raipur Sahoda.
मैहतपुर (ऊना)। रायपुर सहोड़ा में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर कीमती सामान को चुरा लिया है। मैहतपुर पुलिस ने सूचना मिलते ही मौका पर जाकर छानबीन की और प्रभावितों के बयान दर्ज किए। चोरी की शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ी में चोरों ने दर्शन कुमार के घर को निशाना बनाया और घर में रखे चांदी के कड़े तथा करीब 10 हजार की नकदी पर हाथ मारा है। पुलिस के अनुसार दूसरा घर निर्मल सहोड़ का था, जो बंद पड़ा है। घर की सफाई करने वाली महिला शारदा ने पुलिस को बताया कि सोमवार को करीब 8:30 बजे जब वह घर की सफाई करने आई तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला था। अंदर के कमरे में रखा सामान बिखरा था। अल्मारी खुली पड़ी थी। घर की मालकिन निर्मल सहोड़ पिछले तीन महीनों से बेंगलुरू अपने बेटे के पास गई हुई हैं। पुलिस थाना मैहतपुर के प्रभारी अंकुश डोगरा के अनुसार दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed