फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There was traffic jam from morning till evening, people remained troubled throughout the day.

Una News: सुबह से शाम तक लगता रहा जाम, दिनभर लोग रहे परेशान

Mon, 04 Nov 2024 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
There was traffic jam from morning till evening, people remained troubled throughout the day.
ऊना शहर में रविवार को लगा जाम। -संवाद
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना से गुजरने वाले चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सुबह 10 बजे के बाद भारी जाम लग गया। इससे वाहन चालकों के साथ ही यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिवाली की छुट्टियों के बाद लोगों का अब अपने कार्य स्थलों की ओर लौटना शुरू हो गया है। इसके कारण वाहनों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

दिवाली के बाद से बद्दी चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले लोग अपने निजी वाहनों में यात्रा कर रहे हैं। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की स्थिति बिगड़ गई। कांगड़ा-धर्मशाला सहित अन्य क्षेत्रों के लोग ऊना से होकर ही अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। इससे भी यहां वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से शुरू हुआ जाम देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ऊना शहर के शहीद भगत सिंह चौक से लेकर रेड लाइट चौक तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके कारण वाहन चालकों को शहर से निकलने में लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा गगरेट और अंब के बाजारों में भी जाम की समस्या देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि रविवार को जिला मुख्यालय पर वाहनों की संख्या काफी अधिक रही और ट्रैफिक पुलिस जवानों को सुबह से ही मुस्तैद रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed