फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There was a decline of 1.74% in the voting percentage from the district in the Lok Sabha elections.

Una News: लोकसभा चुनाव में जिले से मतदान प्रतिशतता में 1.74% की आई गिरावट

Mon, 03 Jun 2024 05:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 03 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
There was a decline of 1.74% in the voting percentage from the district in the Lok Sabha elections.
2019 लोकसभा चुनाव में 75.97% और अब 2024 में 74.23% हुआ मतदान
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री के हलके हरोली में हुआ सबसे कम मतदान, सबसे ज्यादा कुटलैहड हलके में 77.43 फीसदी मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला में लोकसभा चुनावों को लेकर 2024 में मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। 2024 के लोकसभा चुनावों के संपन्न होने के बाद ऊना जिला में 1.74% मतदान की प्रतिशतता घटी है। 2019 में लोकसभा चुनाव में ऊना जिला में 75.97% मतदान हुआ था, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में 74.23% मतदान दर्ज किया गया है, जो कि 2019 के मुकाबले 1.74% कम दर्ज किया गया है।

अब 4 जून के मतगणना के परिणाम आने के बाद ही यह तस्वीर साफ होगी कि लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान की प्रतिशतता कम होने पर किस राजनीतिक दल के प्रत्याशी पर असर पड़ेगा या किस राजनीतिक दल की लीड ऊपर नीचे होगी। यह तस्वीर 4 जून की मतगणना के बाद साफ होगी। लोकसभा चुनाव में ऊना जिला में सबसे ज्यादा कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में 77.43 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि हरोली विधानसभा क्षेत्र में 71.22% सबसे कम मतदान दर्ज किया गया है। इसके अलावा गगरेट में 75.49 प्रतिशत, ऊना सदर में 74.75%, चिंतपूर्णी में 72.27 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा सबसे ज्यादा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने 35,366 मतदान किया है, जबकि चिंतपूर्णी की महिलाओं ने 30,969 सबसे कम मतदान दर्ज किया गया है। अगर बात पुरुष मतदाताओं की करें तो कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में ही 32,533 पुरुषों ने सबसे अधिक मतदान ऊना जिला में किया है, जबकि सबसे कम मतदान 29,890 पुरुष मतदाताओं ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में किया है। खास बात यह भी है कि ऊना जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र में हरोली विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 89,258 मतदाता है, जबकि सबसे कम चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में 84,212 मतदाता पंजीकृत है। हरोली विधानसभा क्षेत्र उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का गृह विधानसभा क्षेत्र है। भले ही यहां पर ऊना जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में से सबसे ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं, लेकिन लोकसभा चुनावों में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया है। इसके पीछे भी तरह-तरह की कयास लगाए जा रहे हैं। अब यह 4 जून को मतगणना के दिन ही पता चलेगा कि किस विधानसभा क्षेत्र से किस राजनीतिक दल को फायदा या नुकसान होगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव-2019
विस प्रतिशतता
चिंतपूर्णी 73.49
गगरेट 75.83
हराेली 74.95
ऊना 75.06
कुटलैहड 74.34
.............................
बाक्स

लोकसभा चुनाव-2024

विस प्रतिशत

चिंतपूर्णी 72.27

गगरेट 75.49

हराेली 71.22

ऊना 74.75

कुटलैहड 77.43
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed