{"_id":"685d48dde8c9971933096449","slug":"there-is-a-lot-of-commotion-between-the-bar-association-and-bbmb-management-regarding-the-construction-of-the-chamber-una-news-c-93-1-ssml1047-157456-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चैंबर बनाने को लेकर बार एसोसिएशन और बीबीएमबी प्रबंधन में गहमागहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चैंबर बनाने को लेकर बार एसोसिएशन और बीबीएमबी प्रबंधन में गहमागहमी
विज्ञापन
बाद में सड़क के किनारे लगाए चैंबरों को हटाने पर बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल कोर्ट परिसर के बाहर वीरवार को वकीलों और बीबीएमबी अधिकारियों के बीच गहमागहमी हो गई। इस दौरान वकीलों की ओर से कोर्ट कॉम्प्लेक्स की चहारदीवारी के साथ पार्किंग के लिए बनी जगह पर अपने-अपने चैंबर बनाने को लेकर विरोध हो गया। वरिष्ठ वकील एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा व नरेश कुमार बिट्टू ने कहा बार एसोसिएशन से जुडे समस्त वकील लंबे समय से चैंबर बनाने की मांग कर रहे थे। लेकिन, जगह न होने की बात कहते हुए उनकी मांग लगातार नजरअंदाज की जा रही थी। जबकि वकीलों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। इस बार कोर्ट की चल रही छुट्टियों का फायदा उठाते हुए बार एसोसिएशन से जुड़े समस्त वकीलों ने पार्किंग वाली जगह पर अपने-अपने चैंबर लगा दिए। इस मामले की बीबीएमबी प्रबंधन को भनक लगी तो अधिशाषी अभियंता बीबीएमबी सुरिंद्र धीमान व एसडीओ अर्शदीप सिंह मौके पर पहुंचे। वकीलों से बातचीत की। वकीलों का मानना था कि उन्होंने यह चैंबर अस्थायी तौर पर रखे हैं। इस कोर्ट परिसर को किसी और जगह तबदील किया जाना है और बाद में चैंबर वहां से हटा दिए जाने है। आखिर में वकीलों व बीबीएमबी मैनेजमेंट में यह सहमति बनी कि जो चैंबर सड़क के बिलकुल किनारे हैं, उन्हें दूसरे जगह तबदील किया जाए। इसके बाद यह मामला शांत हुआ। इस बारे में बीबीएमबी के अधिशाषी अभियंता सुरेंद्र धीमान ने कहा कि इसकी जानकारी बीबीएमबी का पब्लिक रिलेशन अधिकारी ही दे सकता है।