फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The woman who went to pay obeisance to the Lord is missing

Una News: पीर निगाह माथा टेकने गई महिला लापता

Sat, 08 Jun 2024 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 08 Jun 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
The woman who went to pay obeisance to the Lord is missing
पीर निगाह से लापता हुई रमनप्रीत। फाइल फोटो। स्रोत परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह में परिवार सहित माथा टेकने गई 32 वर्षीय महिला लापता होने का मामला सामने आया है। महिला रमनप्रीत पत्नी लाडी निवासी राजपूरा तहसील फिल्लौर, जालंधर पंजाब की रहने वाली है। वह वीरवार को माथा टेकने के लिए पीर निगाह पहुंचे थे। फिलहाल पति की शिकायत के बाद ऊना पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रमनप्रीत के पति लाडी के अनुसार परिवारिक सदस्यों सहित वीरवार को सुबह पीर निगाह में माथा टेकने आए। यहां पर माथा टेकने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद रमनप्रीत बाहर बाजार में सामान लेने के लिए गई। इस बीच वापस परिवार के पास न लौटी। परिवार सदस्यों ने रमनप्रीत की तलाश अपने स्तर पर पीर निगाह के आसपास की, लेकिन काफी देर तक ढूंढने पर भी उसका कोई अता-पता न चल पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लाडी ने ऊना पुलिस थाना में रमनप्रीत के लापता होने की शिकायत दी है। उधर, लापता महिला के भाई जसमीत सिंह ने रमनप्रीत के लापता होने पर मोबाइल नंबर 8264393426 पर जानकारी देने की अपील की है।
विज्ञापन

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि शिकायत के बाद महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पीर निगाह के इर्द गिर्द लगे विभिन्न सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed