फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The weather is clear, harvesting has gained momentum, the arrival of wheat in the procurement centers has increased,

Una News: मौसम साफ, कटाई ने पकड़ा जोर, खरीद केंद्रों में गेहूं की आमद बढ़ी,

Sat, 26 Apr 2025 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
The weather is clear, harvesting has gained momentum, the arrival of wheat in the procurement centers has increased,
50 प्रतिशत फसल की हुई थ्रेशिंग, मैदानी इलाकों में फसल की कटाई जारी
विज्ञापन


केंद्रों में 350 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में गेहूं की खरीद के लिए बनाए गए दो केंद्रों में बिक्री करने आने वाले किसानों की संख्या में तेजी आई है। 20 अप्रैल के बाद मौसम साफ होने पर गेहूं की कटाई और बिक्री ने रफ्तार पकड़ी है। केंद्रों में करीब 350 क्विंटल फसल आ चुकी है, जबकि 20 अप्रैल से पहले मात्र 60 क्विंटल फसल ही खरीद केंद्रों तक पहुंच पाई थी। 50 फीसदी फसल की थ्रेसिंग हो गई है।

जिला में गेहूं खरीद के लिए टकारला और रामपुर में दो खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में ऑनलाइन बुकिंग के बाद किसान अपने स्लॉट के हिसाब से तय तिथि पर फसल की बिक्री कर सकते हैं। बीती 20 अप्रैल तक किसानों ने केवल 60 क्विंटल फसल ही बेची थी। 26 अप्रैल तक 6 दिन के भीतर करीब 290 क्विंटल फसल और बेची गई है। मंडियों में किसानों की सुविधा के अनुसार व्यवस्थाएं की गई हैं। हालांकि कई किसान खरीद केंद्रों के बजाय निजी व्यापारियों को फसल बेचना बेहतर मान रहे हैं। किसानों राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, दिलीप चंद, मैहर चंद, सुखराम ने बताया निजी व्यापारी भी सरकारी केंद्रों जितना दाम दे रहे हैं। सरकारी केंद्रों में औपचारिकताएं अधिक हैं। जबकि व्यापारी बिना किसी औपचारिकता के फसल उठा रहे हैं। किसानों ने कहा सरकारी केंद्रों में फसल को बेचना अधिक झंझट वाला काम है। इसलिए वहां जाना उन्हें लाभदायक नहीं लगता। जबकि, व्यापारी बिना किसी परेशानी के घर द्वार पर फसलें उठा रहे हैं। एपीएमसी जिला ऊना के सचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि खरीद केंद्रों में अभी तक आई फसल उम्मीद के मुताबिक नहीं है। जबकि कई किसान व्यापारियों को फसल दे रहे हैं। हमारा मकसद किसानों को फसल का अच्छा दाम दिलवाना है। वह किसानों को मिल रहा है। अगर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो वे एपीएमसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed