फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The team of RTO Flying Squad Kangra set up a check post in Kuthera Khairla.

Una News: आरटीओ फ्लाइंग स्क्वॉड कांगड़ा की टीम ने कुठेड़ा खैरला में लगाया नाका

Fri, 27 Feb 2026 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 27 Feb 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
The team of RTO Flying Squad Kangra set up a check post in Kuthera Khairla.
अंब(ऊना)। मैड़ी होली मेले के दौरान नियमों की अनदेखी पर आरटीओ फ्लाइंग स्क्वॉड कांगड़ा की टीम ने वीरवार को क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। आरटीओ फ्लाइंग स्क्वॉड के प्रभारी असीम सूद के नेतृत्व में टीम ने विशेष रूप से अंब-नैहरियां मार्ग पर कुठेड़ा खैरला में नाकाबंदी की। इस दौरान मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोने और अन्य नियमों की अवहेलना करने वाले 20 से अधिक वाहनों के चालान किए गए और मौके पर 46 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। असीम सूद ने बताया कि मेले के दौरान मोबाइल टीम लगातार क्षेत्र में गश्त करेगी और मालवाहक वाहनों में यात्रियों को लाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन की इस सख्ती के बावजूद वीरवार को मैड़ी मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु ट्रकों, टेंपो और ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर पहुंचते देखे गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों पर आने वाले दिनों में और भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed