फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Municipal Corporation will raise awareness among people in the wards about solar power plants.

Una News: सौर ऊर्जा प्लांट के लिए वार्डों में लोगों को जागरूक करेगा नगर निगम

Tue, 15 Sep 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 15 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will raise awareness among people in the wards about solar power plants.
ऊना। बिजली के बढ़ते बिलों से राहत पाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अब शहरवासियों का रुझान सौर ऊर्जा की ओर बढ़ रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम लोगों को घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाने के लिए जागरूक करेगा। निगम की ओर से विभिन्न वार्डों में अभियान चलाकर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी दी जाएगी। लोगों को योजना के तहत मिलने वाले सरकारी अनुदान और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन

उपमंडल ऊना में अब तक करीब 460 लोग अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित कर चुके हैं। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग योजना का लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं। बिजली बोर्ड के अनुसार योजना के प्रति लोगों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। पहले सोलर प्लांट लगाने में होने वाले अधिक खर्च के कारण लोग रुचि नहीं दिखाते थे, लेकिन सरकारी अनुदान मिलने से अब लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत एक, दो और तीन किलोवाट तक के प्लांट लगाने की सुविधा है। जानकारी के अनुसार तीन किलोवाट तक के प्लांट पर 85,600 रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। यह राशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। तीन किलोवाट का प्लांट लगाने में औसतन करीब 1.80 लाख रुपये खर्च आता है। आवेदन के बाद विभागीय स्वीकृति मिलने पर अधिकृत एजेंसी प्लांट स्थापित करती है। इसके बाद विभाग की ओर से निरीक्षण किया जाता है और प्रक्रिया पूरी होने पर अनुदान की राशि लाभार्थी के खाते में जारी की जाती है।
विज्ञापन



वार्ड स्तर पर समझाई जाएगी आवेदन प्रक्रिया
नगर निगम के जागरूकता अभियान में लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। निगम की ओर से वार्ड स्तर पर लोगों को बताया जाएगा कि बिजली की खपत के अनुसार कितनी क्षमता का प्लांट उनके लिए उपयुक्त रहेगा और अनुदान प्राप्त करने के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम क्षेत्र में घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाने के लिए शहर वासियों को जागरूक करेगा। इसे लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed