फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Local truck operators should be given priority in freight transport.

Una News: माल ढुलाई में स्थानीय ट्रक ऑपरेटरों को मिले प्राथमिकता

Fri, 18 Sep 2026 07:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 18 Sep 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Local truck operators should be given priority in freight transport.
पंडोगा (ऊना)। माल ढुलाई में स्थानीय ट्रक ऑपरेटरों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर ईसपुर के ट्रक ऑपरेटरों ने शुक्रवार को पंडोगा स्थित एक निजी उद्योग के गेट के बाहर सांकेतिक धरना दिया। दी हिम ट्रक ऑपरेटर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसायटी लिमिटेड ईसपुर से जुड़े करीब 120 ऑपरेटरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रोष जताते हुए स्थानीय वाहनों को माल ढुलाई का काम देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सोसायटी के प्रधान पंकज दत्ता ने कहा कि सोसायटी से करीब 120 ट्रक जुड़े हैं। कई ऑपरेटरों ने बैंक से लाखों रुपये का ऋण लेकर वाहन खरीदे हैं। ऐसे में ट्रकों को नियमित काम नहीं मिलने से उनकी रोजी-रोटी के साथ बैंक की किस्तें और अन्य खर्च प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी अपनी गाड़ियों के साथ बाहरी वाहनों से भी माल ढुलाई करवा रही है जबकि स्थानीय ऑपरेटरों के ट्रक खड़े हैं। पंकज दत्ता ने कहा कि स्थानीय लोगों ने उद्योगों के लिए अपनी जमीन दी है और उद्योगों से जुड़े प्रभावों का सामना भी क्षेत्र के लोगों को करना पड़ता है। ऐसे में माल ढुलाई के काम में स्थानीय ट्रक ऑपरेटरों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कंपनी प्रबंधन की ओर से पहले आश्वासन दिया गया था कि शुरुआती चरण में सैंपल भेजने के लिए कंपनी की गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाएगा और सितंबर के बाद माल ढुलाई का काम सोसायटी के माध्यम से करवाया जाएगा।
विज्ञापन

---
हिमाचल ट्रक महासंघ के प्रधान सतीश कुमार गोगी ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर उद्योगों के विरोध में नहीं हैं। उनकी मांग केवल स्थानीय ट्रकों को माल ढुलाई का काम उपलब्ध करवाने की है ताकि ऑपरेटर अपने वाहनों की किस्तें और अन्य खर्च पूरे कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज दत्ता ने कहा कि कंपनी प्रबंधन ने वीरवार 24 सितंबर तक एमडी के पहुंचने और ट्रांसपोर्ट सोसायटी के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया है। यदि शुक्रवार 25 सितंबर तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला तो करीब 120 ट्रकों के साथ कंपनी गेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

उधर, कंपनी प्रबंधक जगमोहन राणा ने कहा कि ट्रांसपोर्ट सोसायटी के साथ बातचीत हुई है। कंपनी के एमडी के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वीरवार तक माल ढुलाई का कार्य बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed