फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Municipal Corporation will prepare a special plan to beautify the city's intersections.

Una News: नगर निगम शहर के चौक चौराहों को संवारने के लिए बनाएगा विशेष योजना

Sat, 25 Oct 2025 06:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will prepare a special plan to beautify the city's intersections.
मांगे सुझाव, शहर के प्रमुख स्थानों पर साइनबोर्ड भी लगाए जाएंगे
विज्ञापन

पार्किंग के विस्तार को लेकर भी किया जाएगा सर्वेक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम शहर के चौक-चौराहों को संवारने और पार्किंग के विस्तार के लिए विशेष परियोजना पर कार्य कर रहा है। इसके लिए नगर निगम ने सर्वेक्षण शुरू कर दिया है और योजना तैयार करने का काम जारी है। नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में सुधार कार्यों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार कर रहा है।
इस योजना के तहत शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही पार्कों को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए भी कार्य किया जाएगा। इसमें पार्कों में खराब पड़े झूलों और आउटडोर जिम उपकरणों की मरम्मत शामिल होगी। जहां नए उपकरण लगाने की आवश्यकता है, उनके लिए भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।शहर में रेहड़ी-फड़ी के जंजाल को कम करने के लिए नगर निगम वेंडर मार्केट में शेष कार्य पूरा कर रहा है, ताकि यह सुविधा जल्द शुरू की जा सके। शहर के प्रमुख स्थानों पर साइनबोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का पता चल सके। वार्ड की गलियों को पार्किंग मुक्त बनाने के प्रयास भी किए जाएंगे। आगामी दो माह में इस पूरी रिपोर्ट को तैयार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव भी मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए भी किया जाएगा काम
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हर बरसात के दौरान जलभराव की समस्या होती है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सुझाव लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है और आगामी बरसात से पहले इस पर कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर को सुंदर और सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की जाएगी। जलभराव की समस्या को भी जल्द ही दूर किया जाएगा। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed