फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The manure game...the vehicle was being loaded at midnight, the driver fled the scene

Una News: खाद में खेल...आधी रात को लोड हो रही थी गाड़ी, मौके से भागा चालक

Fri, 24 Apr 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The manure game...the vehicle was being loaded at midnight, the driver fled the scene
नगनोली सहकारी सभा के गोदाम से देर रात पिकअप गाड़ी में लोड की गई डीएपी खाद।
ऊना। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा हलके हरोली के नगनोली से रात के अंधेरे में खाद में खेल चल रहा है। बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे नगनोली सहकारी सभा के गोदाम से मजदूर डीएपी (डाया) खाद की बोरियों को पिकअप ट्राला में लोड कर रहे थे। इस दौरान जैसे ही मौके पर मीडिया ने धावा बोला तो गाड़ी चालक सहित अन्य लोग मौके से भाग खड़े हुए। मामले से अनजान केवल एक-दो मजदूर मौके पर रह गए।
विज्ञापन


पूछताछ में मजदूरों ने बताया कि अभी एक गाड़ी में करीब 40 बोरी खाद लदी है, दूसरी गाड़ी अभी आनी है। दोनों गाड़ियों में करीब 150 या इससे अधिक बोरी लोड की जानी है। इसके बाद देर रात आरोपी पिकअप चालक भी मौके का फायदा उठाकर वाहन सहित गायब हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े करना शुरू कर दिए। उनका कहना है कि देर रात को खाद गाड़ियों में लोड करने का क्या औचित्य है और इसे कहां लेकर जाने का इरादा था, जबकि आम आदमी को दिन के समय भी खाद देने पर आनाकानी की जाती है। उधर, खाद बिक्री कर्मचारी अशोक कुमार का दावा है कि एक स्थानीय किसान देर रात उनके पास खाद खरीदने पहुंचा था।
विज्ञापन


रात के समय खाद बिक्री का प्रावधान नहीं

मामले की सूचना मिलने के बाद कृषि विभाग से उर्वरक निरीक्षक हरोली शाम कुमार इफको पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि रात के समय खाद बिक्री या खरीद का कोई प्रावधान नहीं है। कहा कि खाद गोदाम के आंकड़े वाले दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। बिक्री कर्मचारी ने पूछताछ में जिन लोगों का भी खाद बिक्री के लिए नाम लिया है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। कहा कि नगनोली सहकारी सभा के इस वर्ष और बीते साल की खाद खरीद और बिक्री के आंकड़े का भी मिलान किया जाएगा। कहा कि गोदाम का ऑनलाइन रिकॉर्ड पीओएस मशीन में रखा जाता है इसलिए रजिस्टर और पीओएस मशीन के आंकड़े का भी मिलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौके पर कोई पिकअप गाड़ी उन्हें नहीं मिली। पिकअप ट्राला के मालिक से भी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली है कि खाद की अवैध सप्लाई की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत प्राप्त होती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि मीडिया के माध्यम से नगनोली में रात के समय खाद की लोडिंग का मामला सामने आया है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। एसपी ऊना को मामले की जानकारी भेजी गई है। अगर कुछ भी गलत हुआ होगा, तो पुलिस की जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।




उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि नगनोली में खाद की बिक्री में अनियमितता के मामला मीडिया के माध्यम से सामने आया है। कहा कि मामले की जांच के लिए उर्वरक निरीक्षक हरोली को दिशा निर्देश दिए गए हैं। कहा कि अगर अनियमितता पाई गई, तो पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed