फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The largest party got nine candidates from Congress, one from Mayanagari: Mukesh Agnihotri

सबसे बड़ी पार्टी को नौ उम्मीदवार कांग्रेस से मिले, एक मायानगरी से आई : मुकेश अग्निहोत्री

Fri, 05 Apr 2024 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 05 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
The largest party got nine candidates from Congress, one from Mayanagari: Mukesh Agnihotri
कहा- चुनावों में कांग्रेस मारेगी सिक्सर, गेंद बाउंड्री पार जाकर गिरेगी
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री बोले- सरकार गिराने का प्रयास करने वाली भाजपा में विद्रोह की बड़ी चिंगारी सुलग रही

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा के समूरकलां में कांग्रेस की जनसभा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि खुद को सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली भाजपा को चुनावों से पहले नौ उम्मीदवार कांग्रेस से मिले हैं, जबकि मंडी लोकसभा सीट पर भी भाजपा की ओर से उम्मीदवार के तौर पर कंगना रणौत को मायानगरी से लाया गया है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार को गिराने का प्रयास करने वाली भाजपा का अपना कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रहा। भाजपा के भीतर विद्रोह की एक बड़ी चिंगारी सुलग रही है, जो कि जल्द सभी के समक्ष होगी। उन्होंने कहा 14 माह के भीतर सरकार गिराने की कोशिश हुई और जयराम ठाकुर कहते थे कि यह कांग्रेस की अंदरुनी लड़ाई है। लेकिन अब कांग्रेस का साथ छोड़ने वालों को भाजपा टिकट दे रही है, जिससे स्पष्ट है कि सरकार गिराने के प्रयास करने के पीछे किससा हाथ रहा। उन्होंने कहा कि जो लोग अब यह बोल रहे कि मुख्यमंत्री उनकी सुनवाई नहीं करते थे, वह यह बताएं कि क्रशरों पर ट्रैक्स किसने लगाए हुए थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस सिक्सर मारेगी और गेंद बाउंडरी के पार जाकर गिरेगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि यह ऊना है हमीरपुर नहीं, जहां अपने ही मुख्यमंत्री को गिराने के लिए षड्यंत्र रचे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर ऊना से दो विधायकों ने सरकार गिराने वालों का साथ दिया तो दो विधायकों ने सरकार के पक्ष में वोट डाला है। उन्होंने कहा कि परिवार में मुश्किल समय होने के बावजूद वह खुद और चिंतपूर्णी क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू बीमार होने के बाद भी वोट डालने शिमला गए। सरकार बचाने वालों में ऊना के दो लोगों का नाम हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed