फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The inspection team of the education department will examine the arrangements in school sports

Una News: स्कूली खेलकूद में व्यवस्थाओं को परखेगी शिक्षा विभाग की निरीक्षण टीम

Sat, 30 Aug 2025 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The inspection team of the education department will examine the arrangements in school sports
उपनिदेशक उच्च शिक्षा बोले, खिलाड़ियों की सुविधा में न बरती जाए कोताही
विज्ञापन

स्कूल क्रीड़ा संघ की जिला स्तरीय बैठक बाल स्कूल ऊना में दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। स्कूली क्रीड़ा संघ की जिला स्तरीय बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) जिला ऊना में उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें उपनिदेशक ने कहा कि आगामी खेल आयोजनों की व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखने के लिए एक निरीक्षण टीम का गठन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विद्यालयों में प्रतियोगिताएं होंगी, वहां खिलाड़ियों की सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। साथ ही प्रबंधक समितियों को खिलाड़ियों के खानपान, आवास व खेल मैदान की व्यवस्थाओं को सर्वोत्तम बनाने के निर्देश दिए। एडीपीओ (उच्च शिक्षा) ऊना, जगजीत सिंह ने बैठक में पिछले वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और 2025-26 के खेल कैलेंडर पर चर्चा की। उन्होंने जानकारी दी कि बीते वर्ष जिला ऊना ने हिमाचल प्रदेश स्तर पर कबड्डी, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, फुटबाल, बॉक्सिंग और हैंडबाल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त कई अन्य खेलों में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर खिलाड़ियों ने अनेक पदक जीते। उपनिदेशक अनिल कुमार ने खिलाड़ियों के साथ-साथ जिला ऊना स्कूली क्रीड़ा संघ, विद्यालय प्रमुखों, शारीरिक प्रशिक्षकों और शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रमुख खिलाड़ियों को निपुण व अनुशासित बनाने में विशेष ध्यान दें, ताकि वे विद्यालय और जिला ऊना का नाम रोशन कर सकें। बैठक में स्कूली क्रीड़ा संघ के वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र कौंडल, विवेक दत्त, अंजना मल्होत्रा, देवेंद्र चौहान, राकेश कुमार, उपप्रधान अजय कटारिया, सोमनाथ, राजेश कुमार, जसवंत सिंह, कुलदीप कुमार, विनोद ठाकुर, रविंद्र शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, प्रवक्ता (शारीरिक शिक्षा) एवं डीपीई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed