फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The flying squad did a surprise inspection of the examination centers of the district

फ्लाइंग दस्ते ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

Sat, 17 Sep 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
The flying squad did a surprise inspection of the examination centers of the district
ऊना में 10वीं व 12वीं की टर्म-1 परीक्षाओं का निरीक्षण करते उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद? - फोटो : Una
ऊना/नारी (ऊना)। जिलेभर के स्कूलों में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से शनिवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षाओं के लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां की गई हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण को लेकर भी विभाग के फ्लाइंग दस्ते सक्रिय रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान और 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही। एक बेंच पर एक ही विद्यार्थी को बिठाया गया। हालांकि विद्यार्थियों को मास्क पहनने से छूट नजर आई। परीक्षा केंद्रों में बच्चे बिना मास्क पहने ही नजर आए। कोरोना के मामले कम होना इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। उच्चतर एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग की टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं को जांच रही हैं। शिक्षा उप निदेशक एलीमेंट्री ऊना देवेंद्र चंदेल पर आधारित तीन सदस्यों की टीम ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रांयसरी, टक्का, बसाल और धमांदरी का औचक निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं नियमानुसार करवाई जा रही थी। बच्चों की शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया। शिक्षा उप निदेशक के साथ प्रवक्ता यशपाल और सुनीता रानी भी उड़नदस्ते में शामिल रहे।
विज्ञापन

देवेंद्र चंदेल ने कहा कि परीक्षाओं के सुगम आयोजन के लिए पहले से व्यवस्थाओं को तैयार रखना बेहद जरूरी है। कहा कि हर परीक्षा केंद्र में बच्चों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed