फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The fight against terrorism is related to every Indian: Sudarshan

हर भारतीय से जुड़ा है आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष : सुदर्शन

Sat, 10 May 2025 08:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
The fight against terrorism is related to every Indian: Sudarshan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। सीजफायर से पहले भारत-पाकिस्तान में युद्ध के हालात में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने क्षेत्र की जनता से संयम और सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में देश एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सख्ती से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। शनिवार को जारी प्रेस बयान में विधायक बबलू ने कहा आतंकवाद के खिलाफ यह संघर्ष हर भारतीय से जुड़ा है। इस समय हमें एकजुट होकर देश की रक्षा प्रणाली का हिस्सा बनना होगा। उन्होंने जनता से करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के निर्देश बेहद आवश्यक हैं और सभी लोग रात आठ बजे के बाद अपने घरों और आसपास की सभी लाइटें बंद रखें। इससे न सिर्फ सुरक्षा बलों की रणनीति को सहायता मिलेगी, बल्कि इससे लोग भी संभावित खतरे से बचे रहेंगे। इंटरनेट मीडिया पर फैलाई जा रहीं अफवाहों पर बिलकुल भी ध्यान न दें। सरकार और प्रशासन द्वारा पुष्ट खबरों पर ही विश्वास करें।

विधायक बबलू ने कहा कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन को भी निर्देश दिया कि वे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हर व्यक्ति तक सरकारी निर्देशों की जानकारी पहुंचाएं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed