फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The enthusiasm of devotees returned with Holi in Maa Chintapurni temple

Una News: मां चिंतपूर्णी मंदिर में होली के साथ लौटी श्रद्धालुओं की रौनक

Sat, 15 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of devotees returned with Holi in Maa Chintapurni temple
माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु। स्रोत स्वयं - फोटो : संवाद
18000 श्रद्धालुओं ने पावन पिंडी के समक्ष नवाया शीश
विज्ञापन

शनिवार को पुराना बस अड्डे तक पहुंचीं कतारें

संवाद न्यूज एजेंसी

चिंतपूर्णी (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में शुक्रवार को होली और संक्रांति के बाद शनिवार को श्रद्धालुओं की रौनक बनी रही। होली के दिन 18000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया तो शनिवार को भी दर्शनों को लगी लाइनें पुराने बस स्टैंड पर पहुंच गईं। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर दर्शनों के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा की। भक्त दो से तीन घंटे लाइनों में श्रद्धा भाव से डटे रहे। सुगम दर्शन प्रणाली से दर्शन करने वालों का भी तांता लगा रहा। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि दो दिन श्रद्धालुओं की काफी संख्या रही। मंदिर प्रशासन की ओर से उचित प्रबंध किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक होली के विशेष अवसर पर छुट्टी होने पर बड़ी संख्या में लोग माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। एक तरफ जहां मैड़ी होली मेला और बाबा बालक नाथ में शीश नवाने के लिए श्रद्धालु जा रहे है, इसी बीच मां के दरबार में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रुख किया है। इससे स्थानीय दुकानदारों का व्यापार भी बेहतर हुआ। रविवार के दिन भी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की उम्मीद है। उधर, मां चिंतपूर्णी दरबार में हैदराबाद से आए श्रद्धालुओं की खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ने के मामले ने अपना ध्यान खींचा है। हालांकि, श्रद्धालुओं ने खाना खुद बनाया और कुछ ने बाहर से खरीदा खाना खाया।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने कहा कि कई श्रद्धालुओं को मंदिर में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी नहीं होगी। इसके चलते वे बाहर का खाना खाते हैं। कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर न्यास की ओर से बाबा माईदास सदन में देसी घी का लंगर वितरित किया जाता है। जहां श्रद्धालुओं को मंदिर न्यास की ओर से ताजा भोजन परोसा जाता है। इस स्थल पर लगभग 500 से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बड़ा हाल बनाया हुआ। इसके अलावा बाबा माईदास सदन से मंदिर तक दर्जनों ढाबे हैं। जहां ज्यादातर श्रद्धालु खाना खाते हैं। इन ढाबों पर मंदिर में श्रद्धालुओं की आमद के चलते ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है। इसी वजह से ज्यादातर ढाबों पर साफ सुधरा और ताजा खाना मिल जाता है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ऊना समय-समय पर यहां पहुंचकर निरीक्षण करता है। खाद्य पदार्थों के सैंपल भी निरीक्षण के लिए लिए जाते हैं। ढाबों पर रेट लिस्ट खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से डिस्प्ले करवाई गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राजीव शर्मा ने बताया कि विभाग ने सभी ढाबों पर रेट लिस्ट डिस्प्ले करवाई हुई है, ताकि किसी भी व्यक्ति से अतिरिक्त वसूली न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed