फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The drawing of the new building was not approved due to lack of land

Una News: भूमि के अभाव में नए भवन की ड्राइंग को नहीं मिली मंजूरी

Fri, 27 Jun 2025 02:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
The drawing of the new building was not approved due to lack of land
खास खबर
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल अंब में नए भवन के निर्माण की है योजना
लोक निर्माण विभाग ने अतिरिक्त भूमि मुहैया करवाने के लिए रखा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में प्रस्तावित नए भवन की योजना फिलहाल लटक गई है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से भवन के लिए नक्शा तैयार कर मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा था। इस नक्शे के तहत जगह की कमी के चलते इस योजना को फिलहाल टाल दिया गया है। आगामी समय में अगर अतिरिक्त भूमि लोक निर्माण विभाग को मिलती है तो इस पर आगामी प्रक्रिया को शुरू किया जा सकेगा।
अंब उपमंडल के बाशिंदों की लंबे समय से चली आ रही मांग अभी पूरी होती नजर नहीं आ रही है। इस भवन को बनाने की प्रक्रिया कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद शुरू की गई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अस्पताल के समीप ही स्वास्थ्य विभाग की भूमि का नक्शा बनाने की प्रक्रिया शुरू की। इस प्रक्रिया को पूरा करने में दो साल का समय लग गया। विभाग की तरफ से मंजूरी के लिए नक्शा तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया लेकिन लोक निर्माण विभाग ने इसे जगह की कमी व तैयार किए गए नक्शे की फिजिबिलिटी (व्यवहार्यता) न होने के चलते मंजूरी नहीं मिल पाई है। साथ ही विभाग ने अतिरिक्त भूमि का प्रस्ताव भी अधिकारियों को भेजा है। बता दें कि चार मंजिला भवन का निर्माण होने से अस्पताल में बेड की संख्या 30 से बढ़कर 100 होनी है। इससे क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा। अस्पताल के भवन का विस्तार करने के लिए काफी समय से मांग उठाई जा रही थी। अब नक्शे को मंजूरी न मिलने के चलते इस योजना को बड़ा झटका लगा है। नागरिक अस्पताल अंब के नए भवन में मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई जानी थींं। भवन में पार्किंग, ओपीडी ब्लॉक, पुरुष और महिला वार्ड, शौचालय, लिफ्ट और ओपीडी की सुविधा उपलब्ध होगी ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन


कोट्स
नागरिक अस्पताल के नए भवन को लेकर नक्शा तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया था लेकिन भूमि के अभाव के चलते इसे मंजूरी नहीं मिल पाई है। अतिरिक्त भूमि मुहैया करवाने के लिए भी विभाग ने प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखविंद्र सिंह, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग अंब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed