फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The district's temperature reached 43.2 degrees, the hottest day of the season.

Una News: 43.2 डिग्री पहुंचा जिला का पारा, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा

Sat, 18 May 2024 03:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 18 May 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
The district's temperature reached 43.2 degrees, the hottest day of the season.
ऊना मे तेज धूप व गर्मी से बचने के लिए छाता लेकर गंतवय की ओर जाती युवती।संवाद
ऊना। प्रचंड गर्मी ने लोगों की दिक्कतें बढ़ाना शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को ऊना जिले में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

वीरवार रात को जिले का न्यूनतम पारा 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। पारा चढ़ने के साथ लू चलना भी शुरू हो गई है। इससे खास तौर पर दोपहर के समय पैदल व दोपहिया वाहन पर सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गर्मी के कारण लोग अब घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। आलम यह है कि पंखें व कूलर भी प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत नहीं दिलवा पाए हैं। वैसे तो लोग गर्मी के चलते घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं, जबकि अपने जरूरी कामों के चलते घरों से बाहर जाने वाले लोग मुंह लपेटकर व छाते का प्रयोग कर गर्मी से बच रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मौसम विभाग की तरफ से आगामी दिनों में भी जिले का पारा बढ़ने की संभावना जताई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। वीरवार रात को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वीरवार रात का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में जिले में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

विनोद कुमार, विशेषज्ञ, मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed