{"_id":"6afde52e290e33b5250690c6","slug":"the-chintpurni-mahotsav-will-be-held-at-the-amb-school-grounds-in-december-una-news-c-93-1-una1002-213970-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दिसंबर में अंब स्कूल मैदान में आयोजित होगा चिंतपूर्णी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दिसंबर में अंब स्कूल मैदान में आयोजित होगा चिंतपूर्णी महोत्सव
Wed, 18 Nov 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
ऊना। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के आयोजन को लेकर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने न्यायालय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह हाईकोर्ट का तहेदिल से धन्यवाद करते हैं कि न्यायालय ने अंब स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान में महोत्सव आयोजित करने की सशर्त अनुमति प्रदान की है।
विधायक बबलू ने कहा कि भाजपा नेताओं ने इस महोत्सव को रोकने के लिए हाईकोर्ट तक अपनी पूरी ताकत लगा दी थी लेकिन चिंतपूर्णी महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं बल्कि लोगों की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। यह हमारी धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले से महोत्सव के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। अब माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव दिसंबर माह में अंब स्कूल के खेल मैदान में ही आयोजित किया जाएगा।