{"_id":"6a2ef4828eaa5c204e01bbca","slug":"the-bus-of-the-transport-corporation-broke-down-midway-una-news-c-93-1-una1025-195114-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बीच रास्ते में हांफी खराब परिवहन निगम की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बीच रास्ते में हांफी खराब परिवहन निगम की बस
Mon, 15 Jun 2026 11:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
ऊना। मरम्मत के लिए वर्कशॉप जा रही परिवहन निगम की जेएनएनयूआरएम की बस रविवार सुबह रामपुर बैली ब्रिज के पास बीच रास्ते में खराब हो गई। तकनीकी खराबी आने के कारण बस वैकल्पिक मार्ग पर आगे नहीं बढ़ सकी, जिससे कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
जानकारी के अनुसार बस में पहले से ही सेल्फ संबंधी खराबी थी और उसे मरम्मत के लिए एचआरटीसी वर्कशॉप ले जाया जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही बस रामपुर बैली ब्रिज के पास बनाए गए कच्चे वैकल्पिक मार्ग पर पहुंची, उसमें अतिरिक्त तकनीकी खराबी आ गई और बस बीच रास्ते में रुक गई।
घटना की सूचना मिलते ही निगम का मेकेनिक मौके पर पहुंचा। आवश्यक जांच के बाद बस को वर्कशॉप तक पहुंचाया गया, जहां उसकी मरम्मत की जाएगी।
उधर, एचआरटीसी के कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक राजेश जोशी ने बताया कि बस में सेल्फ की खराबी थी। बस को वर्कशॉप पहुंचा दिया गया है और मरम्मत के बाद जल्द ही इसे दोबारा रूट पर भेज दिया जाएगा। संवाद