फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The barking of the pet dog saved the life of the family, the house turned into rubble

Una News: पालतू कुत्ते के भौंकने से बची परिवार की जान, घर मलबे में तबदील

Thu, 04 Sep 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The barking of the pet dog saved the life of the family, the house turned into rubble
परोइयां पंचायत के 65 वर्ष के प्रकाश चंद का छलका दर्द
विज्ञापन

बोले, मरना मंजूर, लेकिन घर छोड़कर नहीं जाऊंगा
संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की परोइयां पंचायत के गांव कुसियाला में 65 वर्षीय प्रकाश चंद पुत्र राम का मकान भूस्खलन की चपेट में आकर दलदल में बदल गया। मंगलवार रात को हादसा उस समय हुआ जब प्रकाश चंद अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। अचानक पालतू कुत्ते के भौंकने से सभी की आंखें खुलीं। बाहर आकर देखा तो मकान के पीछे की पहाड़ी दरक रही थी। स्थिति को भांपते हुए प्रकाश चंद, उनके दोनों बेटे मोहन लाल और सोहन लाल, बहू मंजू देवी व पोता तनवीर तुरंत मकान छोड़कर खेतों की ओर भागे। परिवार की जान तो बच गई, लेकिन देखते ही देखते पूरा मकान मलबे में तबदील हो गया। प्रकाश चंद आंखों में आंसू लिए बताते हैं-मरना तो एक दिन है, फिर डरना क्यों। इस घर को बनाने में पूरी उम्र मजदूरी की। अब इसे छोड़कर कहां जाएं। स्थानीय लोगों की मदद से घर का सामान बाहर निकाला गया। प्रशासन की ओर से एसडीएम सोनू गोयल व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया। हालांकि, 65 वर्षीय प्रकाश चंद अपने उजड़े घर को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed