फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   TGT counseling process begins

ऊना में टीजीटी काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू

Mon, 02 Aug 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
TGT counseling process begins
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ऊना कार्यालय में कला संकाय जेबीटी शिक्षकों के पदों के लिए काउंसलिंग क - फोटो : Una
ऊना। जिले के स्कूलों में कला स्नातक (टीजीटी) के पदों को भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया उपनिदेशक कार्यालय में शुरू हो गई है। शिक्षकों के पदों की बैचवाइज काउसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

उप निदेशक देवेंद्र चंदेल उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा, उच्च एवं निरीक्षण) ने बताया कि शिक्षा विभाग की तरफ से कला स्नातक के 39 रिक्त पदों को भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों की श्रेणी (डब्ल्यूईएक्सएम) कोटे से भरा जा रहा है। इस कोटे से बैचवाइज कला स्नातक के 18 पद अनारक्षित, 18 पद अनुसूचित जाति तथा 17 पद अनुसूचित जनजाति श्रेणी से भरे जाएंगे। इन पदों की काउंसलिंग के लिए शिक्षा निदेशालय ने तीन सदस्य कमेटी का गठन किया है। उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) देवेंद्र चंदेल इस कमेटी के अध्यक्ष तथा प्रधानाचार्य राजेंद्र कौशल व मुख्याध्यापक पवन शर्मा कमेटी के सदस्य हैं।
विज्ञापन

जिला रोजगार कार्यालय से 34 अभ्यर्थियों के नाम आने के बाद उपनिदेशक कार्यालय में काउंसलिग की गई। काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों का डाटा तैयार करके निदेशालय को राज्य स्तर पर मेरिट बनाने के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय में मेरिट बनने पर विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र जारी करके नियुक्त किया जाएगा। कोविड के खतरे के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed