फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Teachers union unit Una honored the newly elected MLA

Una News: शिक्षक संघ इकाई ऊना ने नवनिर्वाचित विधायक को किया सम्मानित

Mon, 10 Jun 2024 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 10 Jun 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers union unit Una honored the newly elected MLA
कुटलैहड विस क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा वि​भिन्न धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
भविष्य को दिखाने वाले दर्पण को मेरा प्रणाम : विक्कू
विज्ञापन

क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रविवार को शिक्षक संघ इकाई ऊना ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा विक्कू को विधायक बनने पर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बेली की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे विधायक विक्कू ने अध्यापकों द्वारा दिए सम्मान के लिए आभार जताया। वहीं, अध्यापक संघ द्वारा अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। इस मौके पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देविंद्र बेली ने कहा कि हमें विक्कू के रूप में सशक्त चेहरा मिला है, जिनसे हमारी कई आशाएं जुड़ी है और हमें उम्मीद है कि अब वे पूरी होंगी। वहीं, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि शिक्षा का स्तर ऊंचा हो, इसके लिए सरकार ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली को मजबूत तरीके से लागू किया है। उन्होंने कहा कि अध्यापक महज व्यक्ति विशेष नहीं समाज के लिए दर्पण होता है, जिसमें अपने भविष्य रूपी जीवन को देखकर हर बच्चा उत्साहित होता है और अध्यापक भी दर्पण की भांति उनकी आशाओं और परिकल्पनाओं को पहचानकर हर एक को लाभ पहुंचता है। उन्होंने कहा कि आज मैं विधायक बना हुं तो कहीं न कहीं इन महान संसार के ज्ञान मार्ग को दिखाने वाले अध्यापक की ही कल्पना का फल है, जो आज मुझे भी इस समाज का आशीर्वाद मिला है। वहीं, विस क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भी विवेक शर्मा शामिल हुए। प्रसाद ग्रहण किया और आम जनता से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याओं का जाना।

ये रहे मौजूद
इस अवसर शिक्षक संघ के जिला प्रधान देविंदर सिंह बेली, वरिष्ठ उपाध्याय विकास रतन, महासचिव शशि सैनी, कार्यकर्ता राकेश मल्होत्रा, प्रांतीय संगठन प्रेस सचिव राजन शर्मा, उपाध्याय वरुण लाखनपाल, नीरज साउंड, संजीव कुमार, मुकेश सलारिया, बिहारी लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed