{"_id":"681211b889e7a4c59a02dc2c","slug":"teachers-of-pm-shri-schools-visited-gujarat-una-news-c-93-1-una1002-152681-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पीएम श्री स्कूलों के अध्यापकों ने किया गुजरात का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पीएम श्री स्कूलों के अध्यापकों ने किया गुजरात का भ्रमण
विज्ञापन
दूसरे चरण में छह जिलों के 88 अध्यापकों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश समग्र शिक्षा की ओर से प्रदेश के सभी 180 पीएम श्री स्कूलों के मुखिया और अध्यापकों के लिए एक्सपोजर विजिट (प्रशिक्षण कार्यक्रम) का आयोजन करवाया गया। इसका दूसरा चरण 24 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 तक राज्य समन्वयक रविंद्र ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न करवाया गया। इसमें प्रदेश के छह जिलों के 88 अध्यापकों ने हिस्सा लिया। जिला ऊना के पीएम श्री स्कूलों के 14 अध्यापकों जिला समन्वयक केवल चंदेल, राकेश कुमार शर्मा, दिलबाग सिंह, दीपक डढवाल, वासुदेव ठाकुर, सीमा देवी, कामना, रीता शर्मा, सिमरजीत कौर, राजेश कुमार, राजकुमार, सुभाष कुमार, अमनदीप, जसविंदर कुमार ने इसमें भाग लिया।
इस दौरान गुजरात के धोलका ब्लॉक के दो पीएम श्री स्कूलों का भ्रमण किया और वहां के अध्यापकों एवं बच्चों से शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। वहां पर गिर नेशनल पार्क, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर, साबरमती आश्रम एवं आईआईटी गांधीनगर का भी भ्रमण किया गया। सभी अध्यापकों ने इस ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजन भ्रमण के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग के सभी उच्च अधिकारियों का धन्यवाद किया। जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) नीलम कुमारी ने आशा व्यक्त की कि सभी अध्यापक वहां पर अर्जित किए गए नवाचार ज्ञान को अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों के साथ साझा करें ताकि पीएम श्री योजना को सार्थक बनाया जा सके।