फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tarring uprooted on Tahliwal-Bathdi road within two months

Una News: टाहलीवाल-बाथड़ी सड़क पर दो महीने में ही उखड़ गई टारिंग

Wed, 30 Nov 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tarring uprooted on Tahliwal-Bathdi road within two months
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल से बाथड़ी सड़क पर दो महीनेमें ही टारिंग उखड़ गई। करीब दो करोड़ रुपये खर्च कर सड़क पर टारिंग की गई थी। अब इस पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आने लगे हैं। इससे यहां से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों समेत यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

टाहलीवाल से बाथड़ी तक सड़क पर करीब दो माह पहले सुधारीकरण कार्य किया गया था। खुदाई कर सड़क को बनाया गया ताकि लेवल अच्छा बने और टारिंग न उखड़े। इस काम के लिए लगभग दो करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई। कुछ समय सड़क पर सफर आरामदायक रहा। अब दोबारा सड़क पर बीच-बीच में बड़े-बड़े गड्ढों ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

दो महीने में ही सड़क की टारिंग उखड़कर गड्ढे होने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं कि आखिर इतने कम समय में टारिंग कैसे उखड़ गई। टाहलीवाल से बाथड़ी के बीच सड़क पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां कामगारों समेत अन्य लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस बीच सड़क की एक बार फिर से दुर्दशा होने से स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाहलीवाल से बाथू सत्संग घर तक सड़क खुदाई करके बनाई गई है। जबकि इससे आगे टारिंग कर सड़क को चकाचक बनाया गया था। अब सड़क की खराब हालत ने फिर से ग्रामीणों को हिचकोले खाने को मजबूर कर दिया है। इंटक जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सड़क की हालत दो माह में फिर खराब हो गई है। सड़क को तुरंत प्रभाव से जनहित में ठीक किया जाना चाहिए। जिस तरह से टारिंग उखड़ी है, इससे साफ है कि घटिया मैटीरियल इस्तेमाल किया है। इसको लेकर जांच होनी चाहिए।

जेई बोले - ओवरलोड टिपर दौड़ने से टूटी सड़क
बाथू सत्संग घर से लेकर बाथड़ी तक सड़क पर ओवरलोड टिपर दौड़ते हैं। वहीं, सड़क के किनारे बने घरों-दुकानों का गंदा पानी सड़क पर छोड़ा जा रहा है। इसके कारण सड़क जल्दी खराब हुई है। जिन भी घरों दुकानों का पानी सड़क पर आ रहा है, उन्हें पहले नोटिस दिया गया है। बावजूद इसके लोग गंदा पानी सड़क की ओर ही छोड़ रहे हैं। जल्द ही टूटी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। इन स्थानों पर पेवर लगाने की योजना है।
सुशील कुमार, कनिष्ठ अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed