फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Harpal writhed in chest pain for an hour and a half; died in hospital.

Una News: डेढ़ घंटे तक सीने के दर्द से तड़पता रहा हरपाल, अस्पताल में मौत

Wed, 30 Sep 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 30 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Harpal writhed in chest pain for an hour and a half; died in hospital.
ऊना अस्पताल में युवक की मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत करती पुलिस टीम
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्था पर बुधवार को गंभीर सवाल खड़े हो गए। सीने में दर्द से तड़प रहे 31 वर्षीय युवक हरपाल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे तक युवक आपातकाल वार्ड में दर्द से तड़पता रहा लेकिन उसे समय पर उपचार नहीं मिला। सुबह करीब 7:45 बजे हरपाल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के प्रवेश द्वार के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मृतक हरपाल गांव सुनेहरा, तहसील व जिला ऊना का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5 बजे हरपाल को सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद करीब छह बजे वह अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचा। उसे आपातकालीन वार्ड में ले जाया गया। इसके बाद आपातकाल वार्ड में मरीज की पर्ची बनाई गई। पर्ची बनाने के बाद करीब दो घंटे तक हरपाल दर्द से तड़पता रहा लेकिन समय पर जरूरी उपचार नहीं मिल पाया। इस दौरान करीब 7:30 बजे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत होने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शव को अस्पताल के प्रवेश द्वार के बाहर रख दिया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके की सूचना मिलने पर एसडीएम अभिषेक मित्तल, एएसपी अजय राणा व विपिन राणा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर समय रहते हरपाल को उचित उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि जब हरपाल को आपातकाल वार्ड में लाया गया है तो वहां पर मौजूद महिला स्टाफ सदस्य दस मिनट तक मोबाइल पर ही बात करती रही। इस दौरान गंभीर हालत को देखते हुए उपचार भी शुरू नहीं किया गया। इसके बाद भी मरीज दर्द से कराहता रहा और खुद भी कई बार दर्द बढ़ने की बात कहता रहा लेकिन मौके पर मौजूद स्टाफ सदस्यों ने इस पर कोई ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि हरपाल का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों की टीम ने किया है। मामले की जांच के लिए चार चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौत के बाद उठे सवाल, जांच की मांग
मृतक के ताया राम दास संधु ने बताया कि पर्ची पर मौके पर मौजूद चिकित्सक की तरफ से बीपी तक की जानकारी नहीं लिखी गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि उपचार के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई है। घटना के बाद अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्था और मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। हालांकि युवक की मौत का चिकित्सकीय कारण और उपचार में लापरवाही के आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।



क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों की मांग पर ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

-अभिषेक मित्तल, एसडीएम ऊना

क्षेत्रीय अस्पताल में हरपाल की हुई मौत के मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज लिया है। घटना के दौरान मौजूद स्टाफ सदस्यों से पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
-सचिन हिरेमठ, पुलिस अधीक्षक ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed