फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Both accused in the dhaba employee's death case are in judicial custody.

Una News: ढाबा कर्मचारी की मौत के मामले में दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में

Wed, 30 Sep 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 30 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Both accused in the dhaba employee's death case are in judicial custody.
टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के मित्रां दा ढाबा में कर्मचारी की कथित पिटाई के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में गिरफ्तार ढाबा संचालक और सहकर्मी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद दोनों को बनगढ़ स्थित कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी इससे पहले टाहलीवाल पुलिस के रिमांड पर थे। पांच दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई। पुलिस मामले में तकनीकी, चिकित्सकीय और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। मृतक केशव थापा की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत होने के बाद पुलिस ने मामले में मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस को पीजीआई से केशव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण और शरीर पर आई चोटों से जुड़े तथ्यों की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
टाहलीवाल बाजार स्थित मित्रां दा ढाबा में काम करने वाला नेपाली मूल का कर्मचारी केशव 22 सितंबर को अजौली मोड़ के पास बेहोशी की हालत में मिला था। उसके सिर, मुंह, कान, आंख और गले के आसपास चोटें आई थीं। उसके भाई अमित थापा ने ढाबा संचालक और उसके साथियों पर मारपीट का शक जताया था। इसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान केशव की मौत हो गई। पुलिस ने अब इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article