फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tarkwal drinking water scheme will quench the thirst of 25000 families

Una News: 25000 परिवारों की प्यास बुझाएगी तर्कवाल पेयजल योजना

Sun, 06 Apr 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tarkwal drinking water scheme will quench the thirst of 25000 families
तुरकाल वाल पेयजल योजना को लेकर निरीक्षण करते विधायक विवेक शर्मा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी।
बंगाणा से कोहडरा तक जल क्रांति की शुरुआत
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा के प्रयास लाए रंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बुधान (ऊना)। ग्राम पंचायत बुधान के तर्कवाल गांव से 14.84 करोड़ की पेयजल योजना शुरू होगी। यह योजना जल्द ही मुच्छाली जिला परिषद वार्ड की 18 पंचायतों के करीब 25 हजार परिवारों की वर्षों पुरानी जल समस्या का समाधान करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना का निरीक्षण कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी और जल संकट की समस्या को स्थायी रूप से हल करेगी। पेयजल योजना के तहत गोबिंद सागर झील के जल को उठाकर उसे समूर क्षेत्र में बने वाटर टैंक में डाला जाएगा। जहां से 18 पंचायतों में वितरित किया जाएगा। इस योजना में आधुनिक बीबीएमबी (वाटर वेल, मोटर, वाटर टैंक) प्रणाली की मदद से जल उठाने और शुद्धिकरण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जल शक्ति मंडल के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है और अब नाबार्ड से स्वीकृति की प्रतीक्षा है। उन्हें उम्मीद है कि जून तक स्वीकृति मिलने के बाद योजना का शिलान्यास कर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। कोहडरा, पड़ियोला, नेरी और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में हर वर्ष गर्मियों के दौरान गंभीर पेयजल संकट पैदा होता है। लोग पानी के लिए कई किलोमीटर दूर तक जाने के लिए मजबूर हैं। तुरकाल योजना के चालू होने से पानी की परेशानी दूर हो जाएगी। पेयजल योजना के जलस्रोत के रूप में ग्राम पंचायत बुधान का तुरकाल गांव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां से पानी उठाने से पूरे नेटवर्क में वितरित किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह योजना उनके लिए नई शुरुआत है, जिससे जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। विधायक विवेक शर्मा ने इस योजना को स्वीकृति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त हुए कहा कि सरकार की जनहितैषी नीतियों के चलते ही यह परियोजना संभव हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed