फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sweets distributed in Kutlahad on former minister Kanwar becoming national president

Una News: पूर्व मंत्री कंवर के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कुटलैहड़ में बांटीं मिठाइयां

Mon, 09 Jun 2025 02:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Sweets distributed in Kutlahad on former minister Kanwar becoming national president
पंचायत में 1997 में उपप्रधान बनकर की थी सक्रिय राजनीति की शुरुआत
विज्ञापन

लंबे समय से प्रदेश वाॅलीबाल फेडरेशन के हैं अध्यक्ष, अब राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर के राष्ट्रीय वाॅलीबाल फेडरेशन का अध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई और जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं। वीरेंद्र कंवर की यह नई जिम्मेदारी केवल उनके राजनीतिक सफर का विस्तार नहीं है, बल्कि पूरे हिमाचल के लिए गौरव का क्षण है। खेल जगत से जुड़ी यह उपलब्धि दर्शाती है कि राजनीति से परे जाकर भी वे समाज और युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। वीरेंद्र कंवर का राजनीतिक जीवन वर्ष 1990 में छात्र राजनीति से शुरू हुआ। वे तब से ही जनसेवा और नेतृत्व के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। वर्ष 1997 में उन्होंने अपनी पंचायत पलहटा में सर्वसम्मति से उपप्रधान बनकर सक्रिय राजनीति में औपचारिक रूप से कदम रखा। 2000 में कंवर ने मोमनियार जिला परिषद वार्ड से जिला परिषद का चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने लगभग 5000 मतों के अंतर से विजय प्राप्त कर अपनी राजनीतिक कुशलता का परिचय दिया। 2003 में भाजपा ने उन्हें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया और पहली बार विधायक बने। अब वीरेंद्र कंवर को राष्ट्रीय वाॅलीबाल फेडरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है तो यह केवल एक संगठनात्मक नियुक्ति नहीं है, बल्कि यह हिमाचल के युवाओं के लिए प्रेरणा है। वीरेंद्र कंवर की इस नई उपलब्धि पर केवल उनके समर्थक ही नहीं, बल्कि राजनीतिक विरोधी भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है। वीरेंद्र कंवर ने पहले ही यह संकेत दिया है कि वह वाॅलीबाल को ग्रामीण स्तर तक ले जाने की योजना बना रहे हैं।

बाक्स
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को दी बधाई
पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को राष्ट्रीय वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, राज्य अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, भाजपा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, विधायक सतपाल सिंह सत्ती, जिलाध्यक्ष श्याम मिन्हास, शिव राम जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रुमेल कुमार, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव मदन राणा, कुटलैहड़ सेवा संगठन के संयोजक चरणजीत शर्मा, राजेंद्र ठाकुर जितेंद्र ठाकुर, जगदीश ठाकुर समेत गणमान्य नेताओं एवं समर्थकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed