{"_id":"6172eec69cf5c554c738ed04","slug":"survey-for-corona-vaccination-una-news-sml3880656139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण के लिए घर-घर होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीकाकरण के लिए घर-घर होगा सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि नवंबर के पहले सप्ताह से पंचायतों में आशा वर्कर्स डोर-टू-डोर सर्वे भी आरंभ करेंगी। शहरी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा। जिला ऊना में गठित पंचायत टास्क फोर्स की मदद से कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वाले लाभार्थियों को प्रेरित किया जाएगा।
जिला स्तरीय टास्क फोर्स की शुक्रवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए राघव शर्मा ने कहा कि जिले को दूसरी डोज के लिए 4 लाख 20 हजार लाभार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला है, जिसे नवंबर अंत तक पूरा किया जाना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी स्वास्थ्य खंडों में कॉल सेंटर के माध्यम से कालिंग की जाएगी और उन्हें उनके निकटतम टीकाकरण केंद्रों पर बुलाया जाएगा। कहा कि जिला ऊना में 4.33 लाख व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है, जबकि 2.65 लाख लाभार्थियों को दूसरी खुराक दे दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि त्योहारी सीजन के बाद दूसरी डोज के टीकाकरण का अभियान रफ्तार पकड़ेगा। उन्होंने अपील की है कि पहले टीके के बाद 84 दिन की अवधि पूरा कर चुके सभी लाभार्थी दूसरा टीका लगवाने के लिए आगे आएं और कोरोना वायरस से सुरक्षा पाएं। बिना दूसरी डोज लगवाए सुरक्षा चक्र पूरा नहीं होगा। बैठक में सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा, डॉ. निखिल शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
बॉक्स
डुप्लीकेट एंट्री दुरुस्त करवाएं लाभार्थी
बैठक में कोविन वेबसाइट पर लाभार्थी की डुप्लीकेट एंट्री का मामला भी उठा। जिलाधीश के ध्यान में लाया गया है कि कुछ लाभार्थियों ने अलग-अलग मोबाइल नंबर से दो डोज लगवा ली हैं, लेकिन दोनों नंबरों पर पहली डोज ही प्रदर्शित हो रही है। ऐसे में जो लाभार्थी अलग-अलग फोन नंबर से दो डोज लगवा चुके हैं, वह दोनों डोज का सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर गलती ठीक करवा लें।